ब्लड सर्विस टीम ऊना मानवता के लिए कर रही बेहतरीन कार्य – DC जतिन लाल

by
स्व. लक्की दड़ोच की पहली पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित
रोहित जसवाल : ऊना, 26 दिसम्बर। टीम ऊना ब्लड सर्विस(एनजीओ) और एमआरसी ग्रुप के सहयोग से आईएसबीटी बस अड्डा ऊना में स्वर्गीय लक्की दड़ोच की पहली पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। रक्तदान शिविर में 95 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
उपायुक्त जतिन लाल ने ब्लड सर्विस टीम द्वारा मानवता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बल्ड सर्विस टीम लगातार रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही है जोकि काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से किसी को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान व जागरूकता शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है ताकि जरूरत पड़ने पर किसी व्यक्ति के अमूल्य जीवन को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से दिल की सेहत सुधरती है। ब्लड डोनेट करने से हार्ट अटैक की संभावनाएं बहुत हद तक कम हो जाती हैं क्योंकि रक्तदान से खून का थक्का नहीं जमता। इससे खून पतला होता है और हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है। इतना ही नहीं ब्लड डोनेट करने से वजन भी कम होता है। उपायुक्त ने युवाओं से अपील की कि रक्तदान शिविरों में बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता दर्ज करवाएं ताकि किसी असहाय व्यक्ति की मदद की जा सके।
इस अवसर पर टीम ऊना ब्लड सर्विस(एनजीओ) के अध्यक्ष लविश कपिला, उपाध्यक्ष रमन दड़ोच, एमआरसी ग्रुप के महाप्रबंधक परवेश शर्मा, अमरीश राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आनलाइन करे आवेदन : हिमाचल में 12 से 18 सीटर यात्री वाहनों के रूट परमिट के लिए

हिमाचल में पहली बार रूट परमिट के लिए आनलाइन आवेद शिमला, 19 मई हिमाचल प्रदेश के बेरोजगारों को पहली बार वाहन रूट परमिट हासिल करने के लिए ऑनलाइन आवेदन होगा। प्रदेश सरकार युवाओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिविल अस्पताल में शीघ्र तैनात होगा बाल रोग विशेषज्ञ : पालमपुर अस्पताल प्रदेश के बेहतर संस्थानों में : आशीष बुटेल*

पालमपुर, 5 दिसंबर : मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर सिविल अस्पताल प्रदेश के बेहतर स्वास्थ्य संस्थानों में शुमार है। जहाँ पालमपुर, सुलाह, जयसिंहपुर, बैजनाथ, जोगिंदरनगर, धर्मपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छकोह गांव में पहली बार गोभी के बीज उत्पादन की शुरुआत

एएम नाथ। बिलासपुर 06 जनवरी: छकोह गांव में पहली बार गोभी के बीज का उत्पादन शुरू किया गया है। यह जानकारी बीपीएम जाईका पवन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह पहल भारतीय कृषि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास, जनहित के सारे काम बंद :पूरे प्रदेश में भुगतान बंद, काम बंद, सिर्फ चल रहा सरकार का झूठ – जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार में विकास के सारे काम बंद हैं, जनहित के सारे काम बंद हैं, प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स...
Translate »
error: Content is protected !!