कांग्रेस के लिए अच्छी खबर : भाजपा को कांग्रेस ने दिया झटका

by

रांची  : लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को झटका देने वाली भाजपा को इस बार कांग्रेस ने झटका दिया है।  दरअसल भाजपा के मुख्य सचेतक जेपी पटेल ने भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जेपी पटेल 3 बार से मांडू से विधायक हैं। लंबे समय तक जेएमएम की विचारधारा पर चलने वाले जेपी पटेल पहले भाजपा के साथ थे, जिसके बाद भाजपा ने उन्हें मुख्य सचेतक भी बनाया था।

जेपी भाई पटेल गिरिडीह के पूर्व सांसद और मांडू से पांच बार विधायक रहे जेएमएम नेता टेकलाल महतो के बेटे हैं. टेकलाल महतो के निधन के बाद मांडू विधानसभा सीट से जेपी विधायक चुने गएं. 2019 विधानसभा चुनाव के पहले जेपी पटेल ने जेएमएम छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था. जयप्रकाश भाई पटेल ने साल 2011 में पिता और तत्कालीन मांडू विधायक टेकलाल महतो के निधन के बाद सियासत में कदम रखा।उसी साल हुए विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के टिकट पर जेपी पटेल मांडू सीट से विधायक बने. साल 2013 में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री बने. वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में दोबारा जेएमएम के टिकट पर मांडू से विधानसभा पहुंचे. हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव के समय पार्टी में तरजीह नहीं मिलने के कारण जेपी पटेल नाराज हो गए और पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया।

आज उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है. जेपी पटेल की बात करें तो जेपी पटेल टेकलाल महतो के बेटे हैं. टेकलाल महतो झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता माने जाते हैं. जेपी पटेल जब भाजपा में शामिल हुए तो इनका नाम विधायक दल के नेता के लिए भी रेस में आगे था. भाजपा हजारीबाग के इलाके में महतो वोटर को साधने के लिए इन्हें विधायक दल का नेता बनाना चाहती थी लेकिन पार्टी के अंदर विरोध के बाद इन्हें मुख्य सचेतक बनाया गया पर उन्होंने चुनाव से ठीक पहले भाजपा का साथ छोड़ दिया।

सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस हजारीबाग के लोकसभा क्षेत्र में लोकसभा उम्मीदवार खोज रही है, ऐसे में जीपी पटेल का पार्टी में शामिल होना उन्हें लोकसभा का टिकट भी दिला सकती है और वो हजारीबाग से कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान इन्होंने बीजेपी को खुलकर समर्थन किया. जिसके चलते जेएमएम से निष्कासित कर दिये गये. विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के बड़े भाई रामप्रकाश भाई पटेल इस समय जेएमएम में है. और मांडू से जेएमएम के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं.‌ जेपी पटेल के पिता स्वर्गीय टेकलाल महतो सूबे के कद्दावर नेता थे. मांडू से विधायक और गिरिडीह से सांसद रहे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस ने हैंडलूम हैंडक्राफ्ट निगम का प्रभारी 18 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

एएम नाथ।  चंबा  :  हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन चंबा के प्रभारी को रंगे हाथ विजिलेंस की टीम ने धर दबोचा। विजिलेंस की टीम ने एएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछा...
article-image
पंजाब

64 किलो हेरोइन बरामद, पाकिस्तान-पुर्तगाल मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर : राज्य स्पेशल ऑपरेशंस सेल  अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष्मान भव: अभियान के तहत 17 से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े का होगा आयोजन – DC अपूर्व देवगन

विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की सैचुरेशन होगी हासिल अंगदान के महत्व और स्वच्छता अभियान के तहत गतिविधियों का होगा आयोजन चंबा, 8 सितंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि आयुष्मान भव: अभियान के तहत ज़िला...
article-image
पंजाब

वार्ड 10 में मुकावला फकीर और अमीर के बीच है,टोनी सहगल एक फकीर व्यक्ति जिसकी जीत जनता ने तय कर दी : राणा के.पी

टोनी सहगल के दफतर का विधान सभा सपीकर राणा के.पी ने किया उद्घाटन नंगल-वार्ड 10 में कांग्रेस के उम्मीदवार टोनी सहगल ने अपने चुनावी दफतर खोला। दफतर का उद्घाटन विधान सभा  सपीकर राणा कवर पाल...
Translate »
error: Content is protected !!