इलेक्टोरल बॉन्ड्स मुद्दे से ध्यान भटकाने की घृणित साजिश है केजरीवाल को एक के बाद एक सम्मन भेजना : गोपाल राय

by

नई दिल्ली  :  दिल्‍ली के कथि‍त शराब नीति घोटाले में ईडी मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक के बाद एक समन भेज रही है जबकि केजरीवाल की कोर्ट में रुख करने के बाद जमानत भी मिल चुकी है। इसके बाद ईडी ने जलनीति से जुड़े केस में केजरीवाल को समन भेज दिया जिस पर आम आदमी पार्टी ईडी और केन्‍द्र सरकार पर जमकर हमले बोल रही है।

दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा जब प्रर्वतन निदेशालय यानी ईडी को ये मालूम है कि केजरीवाल को समन भेजने का केस कोर्ट में विचाराधीन हे तो आख़िर उनकी क्या बेचैनी है कि वो अरविंद जी को बार बार समन भेज रहे हैं। जब सरकार को ये लग गया कि इस मामले में अरविंद जी की गिरफ्तारी होना संभव नहीं है तो फिर एक नए मामले में समन जारी कर दिया।  इसके साथ ही केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार जब इलेक्टोरल बॉन्ड्स मुद्दे पर चारों ओर से घिर गई है तो यह सिर्फ़ इस मुद्दे से ध्यान भटकाने की घृणित साजिश के सिवाय कुछ भी नहीं है।

ऐसी वसूली तो गुंडे भी नहीं करते :  दिल्‍ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा “भाजपा चुनावी बांड के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, भाजपा ने बीते 10 वर्षों में बहुत सी चीजें छिपाईं, जिसमें उन्होंने केंद्रीय जांच एजेसियों का दुरुपयोग किया, छापे मारे और चंदा इकट्ठा किया। गोपाल राय ने कहा ऐसी वसूली तो गुंडे भी नहीं करते। अब सच्चाई सामने आ गई है। उन्‍होंने कहा मेरे अनुसार इस देश में किसी ने भी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके इतना बड़ा घोटाला नहीं किया है।

भाजपा सभी को जेल के पीछे भेजने की कोशिश कर रही :   गोपाल राय ने कहा “भाजपा को लोगों को सच्चाई बताने की जरूरत है और इस डर के कारण भाजपा सभी को सलाखों के पीछे भेजने की कोशिश कर रही है ताकि कोई भी सवाल न पूछे। भाजपा राजनीतिक नेताओं को बंद करवा सकती है लेकिन लोगों को नहीं। वे जवाब मांगेंगे।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लुधियाना के कमिश्नर ने पिस्तौल की नोक पर बस लूटने की खबर को झूठी खबर बताते हुए अफवाह करार दिया है

नंगल : पीआरटीसी के बस कंडक्टर ओर ड्राइवर की मोटरसाइकिल सवार युवकों के साथ लाडोवाल टोल प्लाजे पर कहा सुनी हुई। जिसके चलते मोटरसाइकिल सवारों ने आगे जाकर बस को घेर कर कंडक्टर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पधर में एसडीएम सुरजीत सिंह ने फहराया तिरंगा : पुलिस, होमगार्ड तथा एनसीसी, एनएसएस की टुकडियों ने प्रस्तुत किया भव्य मार्च पास्ट, एसडीएम ने ली सलामी

पधर 26 जनवरी : उपमंडल पधर का 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर के प्रांगण में बड़े धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने...
article-image
पंजाब

पंडोरी बीत सरकारी स्कूल के अध्यापकों को मिले प्रशंसा पत्र

गढ़शंकर :  सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में ब्लाक एवं जिला स्तरीय अध्यापक फेस्ट मुकाबलों में भाग लेने वाले अध्यापकों को प्रशंसा किए गए। यह प्रशंसा पत्र जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी होशियारपुर द्वारा प्रदान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बस बनी आग का गोला , 13 यात्री जिंदा जले, 20 गंभीर : आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा

विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हुआ है। रायवरम के पास मार्कपुरम मंडल में एक निजी बस और बजरी से लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें...
Translate »
error: Content is protected !!