9वें रोजगार मेले में होशियारपुर में 285 को दिए गए नियुक्ति पत्र : नई पीढ़ी अमृत काल को आकार देगी – हरदीप पुरी

by

होशियारपुर,26 सितम्बर ( ) केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने डीएवी कॉलेज परिसर में आयोजित रोजगार मेले के 9वें संस्करण के अंतर्गत करवाए गए कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के विभिन्न विभागों में नई नियुक्तियां हासिल करने वालों को संबोधित किया । श्री पुरी ने कहा कि नव नियुक्त युवा पीढ़ी देश के प्रति कर्मठ रहकर 2047 के नए भारत को आकार देगी।
इस दौरान कुल 285 नये अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिये गये, जिनमें से अधिकतर भारतीय डाक विभाग में नियुक्तियां हुई हैं। 25 को नव नियुक्तियों को संबंधित पत्र मंत्री ने स्वयं सौंपे तथा अन्य को वहां उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए । इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री द्वारा 51,000 नये नियुक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपने संबंधित वर्चुअल कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। मेले का आयोजन भारतीय डाक विभाग के पंजाब सर्कल द्वारा किया गया।श्रीमती मनीषा बंसल, पोस्ट मास्टर जनरल, चंडीगढ़ सर्कल, चरणजीत सिंह वरिष्ठ डाक अधीक्षक, होशियारपुर और श्री कैलाश शर्मा सहायक निर्देशक, डाक विभाग, चंडीगढ़ सहित विभाग के अन्य अधिकारियों भी उपस्थित थे।

नई नियुक्तियां हासिल करने को बधाई देते हुए, श्री पुरी ने कहा कि राष्ट्र अमृत काल इस दौर से गुजरते हुए इस समय विकास पथ पर बढ़ते हुए वर्ष 2023 में पहुंच है और वर्ष 2047 तक यह एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अगले 20 वर्षों में भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी और यह जो नई नियुक्तियाँ हुई हैं यह देश के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देकर इस कार्य को संभव बनाने में सहयोग देंगी।

महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इससे देश को तेजी से प्रगति करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि जिस भी देश में महिला आरक्षण होता है, उस देश की जीडीपी वहां की महिलाओं के प्रयासों से कई गुणा बढ़ जाती है।

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में से स्वच्छ भारत अभियान सबसे महत्वपूर्ण योजना है जो न केवल स्वच्छता के लिए बल्कि बेहतर स्वास्थ्य स्थितियों के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान योजना एक जन आंदोलन बन गया है और दुनिया के किसी भी देश की, यह अब तक की सबसे बड़ी योजना बन गई है।

उन्होंने उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, एसबीएम के तहत शौचालयों के निर्माण आदि सहित आम जनता के विकास के लिए केंद्र सरकार के विभिन्न अन्य कार्यक्रमों तथा उपलब्धियों पर भी इस दौरान चर्चा की। उन्होंने कहा कि इनमें से ज्यादातर महिला केंद्रित योजनाएं हैं जो कि एक बेहतर और स्वस्थ समाज निर्माण के साथ साथ महिलाओं की प्रगति में भी मदद करने के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का एक अहम पहलू हैं ।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत सरकार ने उद्यमिता, खेल, शिक्षा आदि में 90,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है, जिसका सर्वाधिक लाभ हमारी युवा पीढ़ी को होगा । उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि युवा पीढ़ी न केवल लाभ इसका सार्थक उठाएगी बल्कि देश के विकास में भी अपने स्तर पर सहयोग करेगी।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में श्री अविनाश राय खन्ना, (प्रभारी-हिमाचल प्रदेश-पूर्व सांसद), श्री विजय सांपला, (पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय एस सी आयोग), श्री तीक्ष्ण सूद (पूर्व मंत्री पंजाब), बीबी मोहिंदर कौर जोश, (पूर्व मंत्री पंजाब), श्रीमती मीनू सेठी,(राज्य सचिव-भाजपा), श्री जंगी लाल महाजन विधायक मुकेरियां. दिलबाग राय, (विधानसभा प्रभारी चब्बेवाल, ) श्री निपुण शर्मा (जिला अध्यक्ष-भाजपा), श्री बिन्दुसार शुक्ला (जिला महासचिव), श्री जतिंदर सैनी

(जिला महासचिव), श्री जसवीर सिंह (जिला महासचिव), श्री सुरेश भाटिया (जिला महासचिव), श्री शिव सूद (पूर्व मेयर), श्री विजय पठानिया पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष), श्री अश्विनी गेंद, श्रीमती कुलवंत कौर, श्रीमती अर्चना जैन, श्री उमेश जैन, श्री यशपाल शर्मा भी शामिल थें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विदेशों में छिपे गैंगस्टरों पर शिकंजा, 7 महीने में 10 भगोड़े पंजाब वापस : पिछली सरकारों में विधानसभा के भीतर होती थी गैंगस्टरों के रिश्तों पर बहस – अमन अरोड़ा

मान सरकार ने विदेशों तक पहुंचाकर अपराधियों को कानून के कटघरे में लाने का अभियान चलाया : अमन अरोड़ा चंडीगढ़। पंजाब में गैंगस्टरवाद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू ने मंत्रियों के “पोर्टफोलियो” में किया बड़ा बदलाव, विक्रमादित्य सिंह को UD, धर्माणी को TCP

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों के विभागों में एक बार फिर फेरबदल हुआ है।  हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण...
article-image
पंजाब

A Grand Opening of the 2

Sultanpur Lodhi/April 2/Daljeet Ajnoha : The 2nd Senior Men’s National Tapeball Cricket Championship was inaugurated at Akal International Cricket Stadium under the leadership of Managing Secretary Sukhdeep Singh Bajwa. Teams from Jammu and Kashmir,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

70 परिवारों को पहली किस्त के रूप में 3-3 लाख रुपए स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया किए प्रदान : मेधावी विद्यार्थियों को भी टेबलेट वितरित किए

चंबा, 28 नवंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पुनर्वास’ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता की । उन्होंने इस दौरान बरसात...
Translate »
error: Content is protected !!