आगामी नवरात्रों में शुरू होगा श्री चिंतपूर्णी मंदिर सौंदर्यीकरण परियोजना का कार्य : मुकेश अग्निहोत्री

by
करीब 206 करोड़ रुपये की लागत से होगा मंदिर का सौंदर्यीकरण, सभी औपचारिकताएं पूरी
रोहित जसवाल। श्री चिंतपूर्णी (ऊना), 28 सितंबर. माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के भव्य सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण का कार्य आगामी नवरात्रों में आधारशिला रखने के साथ शुरू होगा। करीब 206 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को कहा कि परियोजना से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
उपमुख्यमंत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा हवन-यज्ञ में भाग लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर हिमाचल प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है और हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर का विकास श्रद्धालुओं की सुविधा, बेहतर व्यवस्थाओं और धार्मिक पर्यटन को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूरा होने से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माता चिंतपूर्णी, माता नैना देवी, बाबा बालक नाथ सहित प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल गहरी आस्था के केंद्र होने के साथ-साथ समृद्ध धार्मिक विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ये प्रमुख मंदिर अपनी धार्मिक आस्था के साथ-साथ समृद्ध संसाधनों के लिए भी विशेष पहचान रखते हैं। इनकी समृद्ध विरासत और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग मंदिरों के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और बेहतर प्रबंधन के लिए उचित एवं पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चिंतपूर्णी में प्रस्तावित रोप-वे परियोजना को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने अपने सुझाव एवं मांगें रखी हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना का टेंडर हो चुका है। ऐसे में संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी के साथ स्थानीय व्यापारियों की बातचीत करवाई जाएगी, ताकि उनकी बात सीधे एजेंसी के समक्ष रखी जा सके। उन्होंने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान यदि स्थानीय परिस्थितियों और तकनीकी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए किसी स्तर पर आवश्यक समायोजन की गुंजाइश बनती है, तो उस पर संबंधित एजेंसी के साथ विचार किया जाएगा। सभी संबंधित पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मंदिर विकास के साथ स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ा जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली के अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, एसटीए सदस्य अशोक ठाकुर, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर, पूर्व पंचायत प्रधान तिलक राज शर्मा तथा बारीदार संघ के प्रधान रविंद्र छिंदा सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में गहरी खाई में लुढ़की ऑल्टो कार : उपप्रधान समेत दो की मौत, एक घायल

एएम नाथ। चंबा :  जिला चंबा के उपमंडल सलूणी के चकोली-लाहरा सड़क पर एक ऑल्टो कार सड़क हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में उपप्रधान समेत दो की मौके पर ही मौत हो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब का हिस्सा नहीं था मंडी, शानन परियोजना पर हिमाचल प्रदेश का हक : डिप्टी सीएम अग्निहोत्री

एएम नाथ। रोहित जसवाल : शिमला । मंडी कभी भी पंजाब का हिस्सा नहीं रहा। शानन परियोजना पर हिमाचल सरकार का ही हक बनता है। पंजाब को जबरदस्ती का कब्जा छोड़ देना चाहिए। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आपदा राहत कोष में एक करोड़ रुपये का किया अंशदान

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आज यहां बैंक ऑफ बड़ौदा के महा-प्रबन्धक एवं अंचल प्रमुख चंडीगढ़ अंचल, सभयेक सिंह ने बैंक की ओर से आपदा राहत कोष के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को नर्सरी शिक्षक के रूप में नियुक्त करने की उठी मांग : डॉ. मामराज पुंडीर

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के 6297 स्कूलों में प्री-प्राइमरी (नर्सरी) शिक्षक न होने की स्थिति में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रान्त महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने राज्य सरकार से...
Translate »
error: Content is protected !!