हरोली में 3.50 करोड़ से बनेगा पूर्व सैनिक भवन, एक करोड़ से अधिक की पहली किश्त जारी

by

रोहित जसवाल। हरोली (ऊना), 28 सितंबर। हरोली के रामपुर पुल के समीप विकसित की जा रही न्यू हरोली योजना के तहत पूर्व सैनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। भवन के लिए 3.50 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि एक करोड़ रुपये से अधिक की पहली किश्त लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी गई है। निर्माण कार्य जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को हरोली जल भवन में पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रदेश सरकार लगातार कदम उठा रही है।

बैठकों और कार्यक्रमों के लिए मिलेगा स्थायी स्थान

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व सैनिक भवन में बैठकें, समारोह और अन्य गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। इससे पूर्व सैनिकों को कार्यक्रमों के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि सैनिकों के योगदान का सम्मान सिविल जीवन में भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इसी भावना के तहत घालुवाल में भारतीय सेना का टैंक स्थापित किया गया है, ताकि युवा पीढ़ी देश की रक्षा में सैनिकों के योगदान को याद रख सके। उन्होंने पूर्व सैनिकों से जुड़े मामलों को राजनीति से अलग रखने की बात भी कही।

न्यू हरोली में विकसित हो रहा संस्थागत क्षेत्र

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक के क्षेत्र को न्यू हरोली की परिकल्पना के तहत विकास पथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां हेलीपोर्ट, सिंथेटिक ट्रैक, इनडोर स्टेडियम, एटीएस, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय, अनुसूचित जाति आयोग का कार्यालय, जिला कोर्ट और उद्योग विभाग के कार्यालय सहित विभिन्न सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग ऊना के प्रधान कैप्टन शक्ति चंद्र ने पूर्व सैनिक भवन के लिए भूमि उपलब्ध करवाने और निर्माण के लिए धनराशि मंजूर करने पर उपमुख्यमंत्री का आभार जताया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, लेफ्टिनेंट एसपी शर्मा, सूबेदार दिलवाग सिंह, महेंद्र सिंह, सरवण सिंह और जगतार सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना के जवान अक्षय कपूर पंचतत्व में विलीन : पत्नी ने दुल्हन के लिबास में अपने पति को दी अंतिम विदाई

एएम नाथ। धर्मशाला । धर्मशाला के साथ लगती ग्राम पंचायत बागनी के जवान अक्षय कपूर सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। अक्षय कपूर का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में गुंडाराज, कानून-व्यवस्था की हालत खस्ता : डॉ राजीव बिंदल

एएम नाथ। शिमला :   राज्य में विपक्षी दल भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अपराध की कुछ घटनाओं का हवाला देते हुए सतारूढ़ कांग्रेस सरकार की घेराबंदी की है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

370 भ्रष्ट पटवारियों की लिस्ट -हरियाणा सरकार ने की जारी, 15 दिन में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

हरियाणा सरकार ने भ्रष्ट पटवारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सरकार की तरफ से 370 भ्रष्ट पटवारियों के लिस्ट जारी की गई है। सरकार ने इस मामले में 15 दिन में रिपोर्ट मांगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध...
Translate »
error: Content is protected !!