राजनीतिक स्थिरता से संभव हुआ कुटलैहड़ का विकासः वीरेंद्र कंवर

by

वीरेंद्र कंवर ने रछोह, खेड़ी, डरोह, सरोह, बसातर, चमियाड़ी व सुकनेड़ा में संपर्क से समर्थन यात्रा निकाली
ऊना, 28 जनवरी: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज रछोह, खेड़ी, डरोह, सरोह, बसातर, चमियाड़ी व सुकनेड़ा में संपर्क से समर्थन यात्रा निकाली और लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं। ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर की इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उनकी यात्रा को अपना भरपूर समर्थन दिया।
इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि एक वक्त पर पिछड़ा माने जाना वाला कुटलैहड़ आज विकास के पथ पर काफी आगे निकल गया है, जिसका कारण कुटलैहड़ में राजनीतिक स्थिरता है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने चार बार लगातार उन्हें विधायक बनने का अवसर दिया और इसी के चलते वह प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बने और कुटलैहड़ विस क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया जा सका। उन्होंने कहा कि जिस विस क्षेत्र में नेतृत्व परिवर्तन होता है, वह विकास में पिछड़ जाता है।
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि अपने विभागों के माध्यम से पिछले चार वर्षों में उन्होंने कुटलैहड़ विस क्षेत्र की सेवा की है। कुटलैहड़ में ग्रामीण विकास विभाग ने पक्के रास्ते, बुजुर्गों व बच्चों के लिए पंचवटी पार्क, आधुनिक मोक्षधाम बनाए हैं और विभाग प्रदेश में अढ़ाई हजार करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाणा में लगभग 20 करोड़ रूपये की राशि व्यय कर मिनी सचिवालय का निर्माण किया जा रहा है, जिसके बनने से सभी कार्यालय एक ही छत के नीचे होंगे, जिससे लोगों को सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि बंगाणा राज्य का पहला ग्रामीण क्षेत्र है, जहां सीवरेज़ व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है। गत 4 वर्षों में लगभग 150 करोड़ रूपये की राशि पीने के पानी व सिंचाई की योजनाओं पर व्यय की गई है ताकि क्षेत्र के लोगों को पीने का पानी भरपूर मात्रा में उपलब्ध हो सके।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए सिविल अस्पताल बंगाणा को अपग्रेड करके 50 बैड का बनाया गया है। बंगाणा उपमंडल में आयुष्मान भारत के तहत 6414 परिवारों तथा हिमकेयर योजना के तहत 5757 परिवारों को पंजीकरण किया गया है, जिससे बीमारी से ग्रसित लोगों को निःशुल्क ईलाज करवाने में मदद मिलेगी।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बंगाणा में शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विकास किया गया है। बंगाणा कॉलेज में एमए हिंदी, एमए इंग्लिश सहित एमकॉम व पीजीडीसीए की कक्षाएं शुरू की गई है, जिसका लाभ युवाओं को मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि बंगाणा महाविद्यालय में एनसीसी के आर्मी व नेवी विंग आरंभ हो गए हैं जबकि शीघ्र ही एयरफोर्स विंग खोला जाएगा।
1.28 करोड़ से सरोह में बने विज्ञान भवन का किया उद्घाटन
संपर्क से समर्थन यात्रा के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोह में 1.28 करोड़ से बने नए विज्ञान भवन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पंचायत समिति के अध्यक्ष देवराज शर्मा, चरणजीत शर्मा, मदन राणा, विजय शर्मा, राजेंद्र मलांगड़, सुरेंद्र हटली, राजेंद्र रिंकू, एसडीएम विशाल शर्मा सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के विधायक चंद्रशेखर आमरण अनशन पर बैठ गए

एएम नाथ । मंडी  : सड़क निर्माण में कोताही पर कांग्रेस के  विधायक आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। जालंधर-हमीरपुर-धर्मपुर-मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) निर्माण कार्य में कोताही से मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के आशीष शर्मा हमीरपुर से 1571 मतों से जीते : मतगणना के पहले चार राउंडों में आगे रहे डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, उसके बाद पिछडे़

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में हुआ कड़ा मुकाबला एएम नाथ। हमीरपुर 13 जुलाई। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के बीच हुए कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा को 58 मतदान केंद्रों पर और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेप केस में बजिंदर सिंह को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा

चंडीगढ़। येशु-येशु वाले बाबा के नाम से मशहूर बजिंदर सिंह को रेप केस में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी है। मोहाली की अदालत ने उसे यह सजा सुनाई है। सजा के ऐलान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

400 खुदरा शराब की दुकानों की व्यक्तिगत आधार पर तत्काल पुर्ननीलामी करने को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति की प्रदान : सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर स्पेशलिस्ट , सुपर स्पेशलिस्ट और सीनियर रेजिडेंट (सुपर स्पेशलिस्ट) के मासिक मानदेय में बढ़ौतरी

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में 31 मार्च, 2025 तक अपना दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं...
Translate »
error: Content is protected !!