राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता 22 से 24 अक्तूबर तक रहेंगे चम्बा प्रवास पर : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल

by

एएम नाथ। चंबा : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता 23 एवं 24 अक्तूबर को जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे।
राज्यपाल के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि राज्यपाल 22 अक्तुबर को सायं 7:30 बजे डलहौज़ी पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह डलहौज़ी में रहेगा।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल 23 अक्तूबर को प्रातः 11:30 बजे डलहौजी हिलटॉप स्कूल में आयोजित वार्षिक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। राज्यपाल दोपहर 2 बजे डलहौजी से खज्जियार होते हुए अपराहन 4 बजे चंबा पहुंचेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।
उपायुक्त ने बताया कि राज्यपाल 24 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे चंबा चौगान में आयोजित हिमाचल एक्सपो 2026 की मेगा प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल दोपहर बाद चंबा से पठानकोट के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मनमोहन शर्मा ने दिए पेंशनरों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश

सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उपायुक्त सोलन आज यहां पेंशनर्स की समस्या से संबंधित बैठक की अध्यक्षता कर रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर समीक्षा बैठक काआयोजन : मंत्री राजेश धर्मानी ने कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के दिए निर्देश

रोहित भदसाली। बिलासपुर, 24 अक्टूबर :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 29 अक्टूबर को गोविंद सागर झील में मंडी भराड़ी के पास वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का उद्घाटन के लिए दौरा प्रस्तावित है। जिसके मद्देनजर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मेलाः आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अथवा दोनों डोज़ का प्रमाण पत्र लाना आवश्यक

ऊना- चिंतपूर्णी में 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले श्रावण अष्टमी मेले के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 72 घंटे के भीतर जारी की गई नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अथवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन छात्रों ने पुलिस चौकी में घुसकर पुलिस कर्मचारी से की मारपीट

रोहित भदसाली। शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तीन छात्रों ने पुलिस चौकी में घुसकर रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारी से मारपीट कर दी। आरोपियों ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ भी की। पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!