विशेष रूप से सक्षम बच्चों के सशक्तिकरण में समाज की भूमिका महत्वपूर्ण: अनुराग शर्मा

by
सांसद निधि से संस्था को एक लाख रुपये देने की घोषणा
एएम नाथ।  धर्मशाला, 6 जून: राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आज अप्पर बड़ोल स्थित हार्मनी डे केयर सेंटर में आयोजित विशेष रूप से सक्षम बच्चों के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों, अभिभावकों तथा शिक्षकों से संवाद कर उनके प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना की।May be an image of one or more people, temple and text that says "UPPER BADOL DHARAMSALA (H.P.) Reg. o. HPCD-2959 Centre For Specially-Abled-Children Welco FOR CELEE JOY-IN-LIFE OB. NO. B6270 UN Harmony Day Care Contre UPPER BADOL, ARAMSALA (H.P.)Re A Centre For Specially- Abled- -Abled-Chifam Specially-Abled-Chil hil Welcomar FOR CEceB."
सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि विशेष रूप से सक्षम बच्चों के सशक्तिकरण में समाज की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह बच्चे अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सुदृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक वर्ग की है।
उन्होंने हार्मनी डे केयर सेंटर द्वारा विशेष बच्चों के कल्याण, शिक्षा एवं समग्र विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपनी सांसद निधि से संस्था को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही, सेंटर के भवन निर्माण संबंधी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का आश्वासन भी दिया।
समारोह के दौरान विशेष बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास से प्रभावित होकर सांसद अनुराग शर्मा ने उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।
इस अवसर पर सेंटर प्रबंधन ने सांसद अनुराग शर्मा को शाॅल, हिमाचली टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता एवं अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति कांगड़ा विक्रमजीत शर्मा, पार्षद अनुराग, हार्मनी डे केयर सेंटर के अध्यक्ष प्रशांत भसीन, आर.पी. चोपड़ा, डाॅ. ललित मोहन शर्मा, कुलदीप बंटा, शुभ्रा गुप्ता, विशाल निवेतिया, रविका गुरुंग, शिल्पा खींची सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

HAS की परीक्षा में किया था टॉप : अब UPSC का एग्जाम भी क्लीयर, शिमला के डीसी अनुपम कश्यप ने अनमोल को दी बधाई

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के अनमोल को दोहरी कामयाबी मिली है।हाल ही में उन्होंने हिमाचल प्रदेश HAS की परीक्षा में टॉप किया था अब सिविल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

केंद्र से से पंजाब को मिली 1250 करोड़ की रकम : आम आदमी क्लीनिकों का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य केंद्र रखते ही पंजाब को बड़ी राहत

चंडीगढ़   : आम आदमी क्लीनिकों का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य केंद्र रखते ही वित्तीय संकट से जूझ रहे पंजाब को एक बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार की ओर से रोकी गई स्पेशल कैपिटल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी का कक्षा 12वीं का सी बी एस ई परीक्षा परिणाम इस बार भी उत्कृष्ट। अभिमन्यु भारद्वाज ने 97 प्रतिशत अंक लेकर प्राप्त किया पहला स्थान

बद्दी, 14 मई (तारा) :  सी बी एस ई कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम में श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी ने हर साल की तरह इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कीर्तिमान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेहरा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : शिक्षा से ही विकास का आधार – किशोरी लाल

बैजनाथ, 8 जनवरी : मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि मजबूत शिक्षण संस्थान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समृद्धि का स्रोत होने के साथ ही समाज को आगे...
Translate »
error: Content is protected !!