4 माह से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच बातचीत बंद क्यों – जनता जाना चाहती –

by

एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश के सियासी मौसम में उपमुख्यमंत्री द्वारा बीते दिनों सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट ने गर्माहट ला दी है। विपक्ष के हाथ इस पोस्ट ने एक और बड़ा मुद्दा थमा दिया है।
बीजेपी द्वारा सरकार पर किए जा रहे तीखे हमलों के धार को तेज करते हुए अब बीजेपी नेता राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बीच अनबन पर सवाल खड़े किए हैं।  राजेंद्र राणा ने पूछा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बीच क्या चल रहा है? जनता जाना चाहती है।  उन्होंने पूछा कि बीते चार माह से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच बातचीत बंद क्यों है?

उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम 4 महीने से अपने कार्यालय में नहीं बैठ रहे हैं।  यही नहीं हरोली उत्सव में भी मुख्यमंत्री नहीं गए। जिसे साफ जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। राजेंद्र राणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री नाराज चल रहे हैं और इसकी वजह मुख्यमंत्री द्वारा उपमुख्यमंत्री को दरकिनार करना है।

उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री द्वारा सीधे एचआरटीसी के उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई, उपमुख्यमंत्री को इसके बारे में पूछा तक नहीं गया।  उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यही नहीं शिमला में प्रस्तावित रोपवे को लेकर भी उप मुख्यमंत्री पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने रोपवे की फाइल्स लेकर एक मंत्री को निजी हेलीकॉप्टर द्वारा हरोली भेजा था। दिल्ली से भी लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि यह टेंडर एक विशेष व्यक्ति को दिया जाए।

डिप्टी सीएम इसको लेकर भी परेशान हैं कि जब आप गलत काम करेंगे आने वाले समय में परते खुल सकती है। बीजेपी नेता ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘यही नहीं ड्रग पार्क में भी अपने चेहतों को टेंडर दिए जा रहे हैं। मंत्रियों से बिना सलाह मशविरा किए मुख्यमंत्री अधिकारियों के तबादले कर रहें हैं। सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस में कभी भी ब्लास्ट हो सकता है।  मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रियों और उप मुख्यमंत्री को जलील किया जा रहा है जिससे सभी परेशान हैं ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ ऊना में 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू युवाओं से करेंगे संवाद, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत विधायक व गणमान्य होंगे शामिल रोहित जसवाल।  ऊना, 14 सितंबर। नशे के विरुद्ध हिमाचल सरकार के जन-जागरूकता अभियान के तहत 16 सितंबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2.23 लाख से ज्यादा नशीली गोलियां बरामद : 2 गिरफ्तार

एएम नाथ : शिमला/ सोलन , 08 मई । हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस और ड्रग विभाग ने नशे के खिलाफ बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक राम कुमार चौधरी ने सीआरएस के तहत नए भवनों का किया लोकापर्ण : बिलांवाली लबाना में तीन व डोगरांवाला में दो मंजिला भवन का किया उद्घाटन

बद्दी, 20 जनवरी (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने मगंलवार को एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिल्लावाली लबाना तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोगरावालां के नए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुल्लरवाला स्कूल के हेल्थ केयर विषय के छात्रों ने पीजीआई का किया भ्रमण

हेल्थ केयर से जुड़ी जानकारी हासिल की बी बी एन, 9 फरवरी (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुलरवाला के हेल्थ केयर विषय के 15 विद्यार्थियों ने देश के सुप्रसिद्ध संस्थान पीजीआई में तीन...
Translate »
error: Content is protected !!