लावारिस बच्चों के परिजन सामने नहीं आए तो शुरू होगी गोद लेने की प्रक्रिया

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 15 मई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व लावारिस अवस्था में मिले तथा बाल आश्रम सुजानपुर में रखे गए दो बच्चों के परिजन अगर सामने नहीं आते हैं तो जिला बाल कल्याण समिति इन्हें 60 दिन के बाद गोद लेने के लिए कानूनी रूप से स्वतंत्र कर देगी।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि 3 जून 2017 को अंश नाम का बालक बाल कल्याण समिति चंडीगढ़ को लावारिस अवस्था में मिला था। इस बालक को चंडीगढ़ पुलिस की सहायता से बाल आश्रम सुजानपुर भेजा गया था। इस बालक को पारिवारिक देखरेख के लिए एक परिवार में दिया गया है। परंतु आज दिन तक इस बालक से मिलने कोई भी रिश्तेदार नहीं आया। बालक अपना नाम अंश बताता है। तिलक राज आचार्य ने बताया कि इसकी उम्र लगभग 14 साल, रंग सांवला, लंबाई पांच फुट 6 इंच है तथा वह हिंदी भाषा की जानकारी रखता है।
दूसरा बच्चा सुखदेव (सुनील) 29 मई 2021 को ऊना में लावारिस अवस्था में मिला था। इस बालक को ऊना पुलिस और जिला बाल कल्याण समिति की सहायता से बाल आश्रम सुजानपुर भेजा गया था। परंतु आज दिन तक इस बालक से मिलने कोई भी रिश्तेदार नहीं आया। बालक अपना नाम सुखदेव बताता है, जिसकी उम्र 14 साल, रंग- सांवला, लंबाई पांच फुट चार इंच है तथा वह हिंदी भाषा की जानकारी रखता है।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि इन बालकों के जैविक माता-पिता या अभिभावक इन्हें लेना चाहते हैं तो वे 60 दिन के भीतर जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) के दूरभाष नंबर 01972-223344 या जिला कार्यक्रम अधिकारी के दूरभाष नंबर 01972-225085 पर संपर्क करके तथा अपनी पहचान स्वरूप दस्तावेज दिखाकर इन्हें ले जा सकते हैं।
इस अवधि के दौरान अगर इन बच्चों का कोई भी परिजन या रिश्तेदार सामने नहीं आता है तो जिला बाल कल्याण समिति हमीरपुर इन्हें कानूनी रूप से स्वतंत्र कर देगी, ताकि इन्हें गोद लिया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

लुटेरों ने ज्वेलर की गोली मारी, मौत : दिनदहाड़े लुटेरे सामान लेकर फरार

मोगा : मोगा के राम गंज मंडी में एक ज्वेलर की दुकान पर दिनदहाड़े लुटेरों ने दुकान के मालिक पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दुकान के मालिक विक्की अपनी दुकान...
article-image
पंजाब

60 ग्राम नशीले पाउडर, : आरोपी को गिरफ्तार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके पास से 60 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। पुलिस जानकारी के मुताबिक एएसआई कुलविन्द्र सिंह समेत पुलिस पार्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 13 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

शिमला : हिमाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मानसून के सक्रिय रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के छात्र हरकीरत सिंह ने शॉटपुट में जीता स्वर्ण पदक

गढ़शंकर, 31 अगस्त : श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं और खेल भावना को आगे बढ़ाते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर के एम.ए. इतिहास द्वितीय...
Translate »
error: Content is protected !!