हिमाचल हाईकोर्ट की बड़ी राहत: बालिग युवक-युवती को लिव-इन रिलेशनशिप जारी रखने की मिली आजादी

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक बालिग युवक-युवती को बड़ी राहत देते हुए उन्हें अपनी इच्छा के अनुसार साथ रहने और अपने रिश्ते को जारी रखने की स्वतंत्रता दी है। अदालत ने कहा कि जब दोनों व्यक्ति बालिग हैं और अपनी मर्जी से कोई निर्णय ले रहे हैं, तो उन्हें अपने निजी जीवन के संबंध में स्वतंत्र फैसला लेने का अधिकार है।

मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायमूर्ति बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने युवती की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। अदालत के समक्ष बताया गया कि दोनों की उम्र करीब 21 वर्ष है और वे जनवरी 2026 से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

युवक के माता-पिता को था रिश्ते पर एतराज

मामले के अनुसार, युवक के माता-पिता शुरुआत में दोनों के रिश्ते के विरोध में थे। याचिका में आरोप लगाया गया था कि माता-पिता युवक को उसकी इच्छा के विरुद्ध कांगड़ा स्थित घर ले गए और वहां रखा गया।

सुनवाई के दौरान युवक के माता-पिता भी अदालत में मौजूद रहे। उन्होंने बाद में स्पष्ट किया कि अब उन्हें युवक और युवती के रिश्ते पर कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, उन्होंने अदालत के समक्ष यह चिंता जरूर जताई कि युवक अभी पढ़ाई कर रहा है और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के उसके फैसले का उसकी शिक्षा पर असर पड़ सकता है।

हाईकोर्ट ने दोनों युवाओं की काउंसलिंग की

मामले की सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने दोनों युवाओं से बातचीत की और उनकी काउंसलिंग भी की। अदालत ने उन्हें अपने रिश्ते के साथ-साथ शिक्षा और भविष्य को लेकर भी गंभीर रहने की सलाह दी।

अदालत ने परिस्थितियों को देखते हुए कहा कि दोनों बालिग हैं और अपनी स्वतंत्र इच्छा से साथ रहना चाहते हैं। ऐसे में केवल माता-पिता की असहमति के आधार पर उन्हें अलग रहने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

दोनों अलग-अलग कंपनियों में कर रहे काम

अदालत के समक्ष यह भी बताया गया कि युवक और युवती दोनों अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं। दोनों ने स्पष्ट रूप से अपनी इच्छा से साथ रहने और अपने संबंध को आगे जारी रखने की बात कही।

हाईकोर्ट ने दोनों की उम्र, स्वतंत्र इच्छा और मामले की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए याचिका का निपटारा कर दिया। अदालत के इस आदेश से दोनों युवाओं को अपनी पसंद के अनुसार साथ रहने की स्वतंत्रता मिली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसडीएम गढ़शंकर को सोशल वैलफेयर सुसायिटी ने समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

गढ़शंकर: सोशल वैल्फेयर सुसायिटी गढ़शंकर दुारा कोविड महामारी में शानदार प्रबंध करने व बढ़ीयां प्रशासनिक सेवाएं देने के लिए एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह को समृति चिन्ह देकर सुसायिटी के अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी के...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत चब्बेवाल में निकाली गई विशाल जागरूकता रैली

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत आज चब्बेवाल में एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्थानीय लोगों, पुलिस अधिकारियों, सरकारी प्रतिनिधियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शहर में ट्रैफिक लाइटों का खराब होना ट्रैफिक नियमों के उलंघन का कारण : खन्ना

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की पंजाब सरकार के आदेशों पर पुलिस ट्रैफिक नियमों की उलंघना करने के चलते लोगों के धड़ाधड़ चालान काट रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

परिजनों को भेजा संदेश- मुझे बचा लो….. पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर गई सरबजीत कौर, किडनैप कर करवाया निकाह, हथियार के दम पर कबूल करवाया इस्लाम

पाकिस्तान में फँसी सरबजीत कौर ने खुद को बचाने की गुहार लगाई है। वह अपने पूर्व पति को वीडियो कॉल कर अपने दर्द का बयाँ कर रही है।पं जाब से पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर...
Translate »
error: Content is protected !!