इंदिरा गांधी खेल मैदान में सेना भर्ती 17 मार्च से 6 अप्रैल तक

by
ऊना : इंदिरा गांधी खेल मैदान, ऊना में 17 मार्च से 06 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के पुरुष उम्मीदवारों हेतु सेना भर्ती सैनिक सामान्य डियूटी और सैनिक लिपिक/एसकेटी के पदों के लिए होगी। यह जानकारी देते हुए भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर, संजीव कुमार ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट के माध्यम से 13 फरवरी 2021 तक आॅनलाईन पंजीकरण/आवेदन किया है, उन्हीं उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश, यूटी चंडीगढ़ और हरियाणा (जिला गुड़गांव, मेवात, पलवल और फरीदाबाद को छोड़कर) के जिन पुरुष उम्मीदवारों ने जूनियर कमीशन अधिकारी (धार्मिक शिक्षक/जेसीओ आरटी) और सिपाही फार्मा के लिए आॅनलाइन पंजीकरण/आवेदन किया है, उन उम्मीदवारों को ही एडमिट कार्ड जारी किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शिमला, सोलन, किन्नौर व सिरमौर के उम्मीदवारों की भर्ती 28 मार्च से शुरू हो जायेगी।
उन्होंने बताया कि गुणात्मक आवश्यकताओं के लिए उम्मीदवारों को प्रासंगिक श्रेणियों के लिए सेना की वेबसाइट पर अपलोड की गई अधिसूचना को संदर्भित करने की सलाह दी जाती है।
उन्होंने बताया कि रैली के लिए एडमिट कार्ड उम्मीदवारों के ई-मेल के माध्यम से 5 मार्च को भेजे जाएंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दर्शाई गई तिथि, समय व स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें। उम्मीदवारों को रैली में भाग लेने/प्रवेश के लिए वेबसाइट में दी गई रैली अधिसूचना में उल्लिखित सभी अनिवार्य मूल दस्तावेजों को लाने की सलाह की जाती है, मूल दस्तावेजों के अलावा दो अतिरिक्त छायाप्रतियां लाना जरूरी होगा। अगर कोई भी उम्मीदवार किसी भी प्रमाण पत्र को लाने में विफल रहता है, तो वह दस्तावेज जांच में अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। दस्तावेज में उम्मीदवार को किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।
संजीव कुमार ने बताया कि यदि किसी भी उम्मीदवार ने राज्य मुक्त विद्यालय/एनआईओएस से मैट्रिक कक्षा उत्तीर्ण की है, तो वह अपने विद्यालय छोड़ने का प्रमाण पत्र/अंतिम प्रमाण पत्र (टीसी) विद्यालय से लाना सुनिश्चित करें, जोकि विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित हो और बीईओ/डीईओ/डिप्टी डायरेक्टर शिक्षा द्वारा प्रतिरुपित हो।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया जैसे कि व्हाट्स ऐप अनाधिकृत सूत्रों से ईमेल आदि के माध्यम से प्रसारित नकली समाचारों का पालन न करें।
उन्होंने उम्मीदवारों को दलालों/धोखाधड़ी वाले व्यक्तियों से बचने और दवाओं के उपयोग से बचने की सलाह देते हुए कहा कि सेना में भर्ती एक फ्री सेवा है। सेना भर्ती की प्रक्रिया कंप्यूटर द्वारा की जाती है और यह पारदर्शी है। दलालो के चक्कर में न पड़ें। दलाल आप की कुछ मदद नहीं कर सकते। इसलिये दलालों पर अपना पैसा और समय नष्ट न करंे। सभी उम्मीदवार अपनी काबिलियत पर विश्वास रखें और अपनी मेहनत पर ध्यान दें। जाली (नकली) सर्टिफिकेट्स/दस्तावेज जमा करना एक अपराध है जिसके लिए अपराधी को सेना में से कभी भी निकला जा सकता है। उम्मीदवार अपने साथ पैक्ड ब्रेकफास्ट, लंच और पीने का पानी ला सकते है। मोबाइल फोन लाना वर्जित हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

32 पद अधिसूचित : एस्टेरिस्क हेल्थ केयर बेला बाथड़ी में भरे जाएंगे

ऊना : मैसर्ज एस्टेरिस्क हेल्थ केयर बेला बाथड़ी द्वारा 32 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली में 10 लाभार्थियों को 6.08 लाख रुपये के चेक उप मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों को किए वितरित

रोहित जसवाल।  ऊना, 26 जुलाई :  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सामाजिक सरोकार को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के गोंदपुर जयचंद में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रो-बाक्सिंग इंटरनेशनल चैंपियनशिप के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित …प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल प्रो-बाक्सिंग इंटरनेशनल चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस...
हिमाचल प्रदेश

ऊना के विभिन्न स्कूलों में भरें जाएंगे पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्करों के पद

ऊना : उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला ऊना की 281 प्राथमिक पाठशालाओं व 77 एकल माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर भर्ती किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!