32 पद अधिसूचित : एस्टेरिस्क हेल्थ केयर बेला बाथड़ी में भरे जाएंगे

by

ऊना : मैसर्ज एस्टेरिस्क हेल्थ केयर बेला बाथड़ी द्वारा 32 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 18 मई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 19 मई को उप रोजगार कार्यालय अंब तथा 20 मई को उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित किया जाएगा।
अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों में पुरूष वर्ग में अलू-अलू मशीन आॅप्रेटर के 6 पद, बलिस्टर मशीन आॅप्रेटर के 4 पद, कोटिंग मशीन आॅप्रेटर के 2 पद, कम्प्रैशर मशीन आॅप्रेटर के 3 पद, ग्रानुलेशन आॅप्रेटर के 3 पद, क्यूसी. मान्यता एनालिस्ट कैमिस्ट में पुरूष व महिला वर्ग के 4 पद, मान्यता कैमिस्ट में पुरूष व महिला वर्ग के 5 तथा क्यूए मैनेजर में पुरूष व महिला वर्ग के 5 पद भरें जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषयों में आईटीआई/डिग्री/डिप्लोमा तथा कम से कम 10 से 15 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। इन पदो ंके लिए अभ्यार्थी की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लापरवाही से महिला की मौत-निजी अस्पताल में सरकारी डॉक्टर ने किया ऑपरेशन

रोहित जसवाल। ऊना/ नंगल :   रक्कड़ कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद सोमवार देर रात स्वजनों ने जमकर रोष व्यक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साधोवाल तथा हाजीपुर फीडरों की कल 12 अक्तूबर को बिजली बंद रहेगी

गढ़शंकर, 11 अक्तूबर : 66 केवी सब स्टेशन पावरकॉम गढ़शंकर के 11 केवी साधोवाल तथा 66 केवी सैला बिजली घर से चलते 11 केवी हाजीपुर फीडरों में जरूरी मुरम्मत कारण कल 12 अक्तूबर को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कालेश्वर में राज्य स्तरीय बैसाखी मेला 12 से 14 अप्रैल होगा आयोजित

धर्मशाला/तलवाड़ा : राकेश शर्मा l राज्य स्तरीय बैसाखी मेला इस वर्ष 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा यह जानकारी एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने प्रागपुर के विश्रामगृह मेले की तैयारियों को लेकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुरु नानक जयन्ती पर दी बधाई

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिक्ख समुदाय के लोगों को बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा...
Translate »
error: Content is protected !!