सेवा केंद्रों में अब कागज की नहीं , प्रार्थी के मोबाइल पर एस.एम.एस के माध्यम से भेजी जाएगी रसीद: डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि वातावरण हितैषी पहलकदमी करते हुए पंजाब प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से सेवा केंद्रों में सरकारी सेवाओं के लिए अदा की जाने वाली फीस की रसीदें प्रार्थी को अब उनके मोबाइल फोन पर एस.एम.एस के माध्यम से भेजी जा रही है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले के 28 सेवा केंद्रों में आवेदक को अब कागज की रसीद नहीं दी जाएगी क्योंकि अब वे एस.एम.एस के माध्यम से अपने भुगतान की रसीद प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि डिजीटल रसीदों पर आम कागजी रसीदों वाली सारी जानकारी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यदि को आवेदक कागजी रसीद लेना चाहेगा तो उसको बिना किसी अतिरिक्त खर्च के हस्ताक्षरित व मुहर लगी हुई रसीद दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों को अपील करते हुए कहा कि वे कागजी रसीद की मांग न करते हुए वातावरण हितैषी इस पहलकदमी का हिस्सा बने।
कोमल मित्तल ने कहा कि रसीद की आफिस कापी आवेदन फार्म के पहले पन्ने के पिछली तरफ प्रिंट की जाएगी और सेवा केंद्रों के आपरेटरों की ओर से इस पर हस्ताक्षर कर मुहर लगाई जाएगी। फार्म-रहित सेवा केंद्र के केस में सिस्टम जनरेटिड फार्म के पिछली तरफ जरुरत पडऩे पर रसीद प्रिंट की जाएगी। उन्होंने कहा कि पेपर रहित फीस रसीद प्रणाली सेवा प्रदान करने वालों व उपभोक्ताओं दोनों के समय की भी बचत करेगी क्योंकि इससे सेवा केंद्रों में काउंटरों पर रसीद प्रिंट करने के समय की बचत होगी।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

8 दिसंबर की सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना : 68 चुनाव हलकों के लिए 58 काउंटिंग सैंटर

शिमला। हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा चुनाव के 8 दिसंबर को घोषित होने वाले नतीजों के लिए 58 काउंटिंग सैंटर निर्धारित किए गए हैं। यानी राज्य की 68 विधानसभा सीटों में से 10 सीटों...
article-image
पंजाब , हरियाणा

एसएचओसब इंस्पेक्टर, दो हैड कॉन्स्टेबल सस्पेंड : 100 करोड़ की ठगी मामले में सबूत छिपाकर दी थी क्लीन चिट

चंडीगढ़। सौ करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह के मामले में आरोपितों के साथ मिलीभगत कर साक्ष्य को छिपाने और दबाने के मामले में पूर्व साइबर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर रणजीत...
article-image
पंजाब

7 अवैध पिस्टल के साथ 20 जिंदा कारतूस किए बरामद : लंडा और यूएसए स्थित जस्सल गिरोह के दो गुर्गे ग्रिफ्तार

चंडीगढ़ : एसएएस नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कनाडा स्थित लकबीर लंडा और यूएसए स्थित गुरदेव सिंह जस्सल गिरोह के दो सहयोगियों अजयपाल और शरण उर्फ ​​सनी को गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब

तर्कशील सोसायटी ने गढ़शंकर के गांवों और स्कूलों में क्रांतिकारी नुक्कड़ नाटकों की शुरुआत की : -क्रांतिकारी, संस्कृति, वैज्ञानिक सोच अपनाने की अपील की : पूरे पंजाब में जारी रहेगी नाटक श्रृंखला- जोगिंदर कुल्लेवाल

गढ़शंकर, 25 अगस्त : नाटकों के बाबा बोहड़, प्रसिद्ध नाटककार भाजी गुरशरण सिंह को याद करते हुए, उनकी जयंती और शहीद भगत सिंह जी की जयंती को समर्पित, तर्कशील सोसायटी पंजाब ने चंडीगढ़ स्कूल...
Translate »
error: Content is protected !!