इंदौरा की 58 पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण : योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर

by

अनुराग शर्मा बोले—हिमाचल के अधिकारों के लिए सरकार ने मजबूती से लड़ी लड़ाई

एएम नाथ। इंदौरा, 3 अक्तूबर : विकास खंड इंदौरा की 58 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि इंदौरा विधायक मलेंद्र राजन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशवंत खन्ना भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास, सरकारी योजनाओं और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उनकी भूमिका को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।

हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई का किया उल्लेख

अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालने के बाद व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में काम किया है और अनाथ बच्चों, विधवा महिलाओं, एकल महिलाओं, किसानों, बागवानों तथा युवाओं के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ प्रदेश के प्राकृतिक एवं वित्तीय संसाधनों पर उसके अधिकार सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कड़छम-वांगतू जलविद्युत परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश की रॉयल्टी हिस्सेदारी 12 से बढ़कर 18 प्रतिशत हुई है, जिससे करीब 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वार्षिक आय का अनुमान है।

उन्होंने वाइल्डफ्लावर हॉल मामले में सरकार को मिली कानूनी सफलता और किशाऊ बांध परियोजना सहित प्रदेश के अन्य लंबित अधिकारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी से लंबित राशि, चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, शानन परियोजना और अन्य मामलों को लेकर सरकार अपने अधिकारों के लिए प्रयासरत है।

इंदौरा विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ राजनीतिक या वोट बैंक के आधार पर नहीं, बल्कि पात्रता के आधार पर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। पंचायत प्रतिनिधि सरकार और जनता के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी जिम्मेदारी है कि वे अपने क्षेत्रों में पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गांवों के विकास, मूलभूत सुविधाओं और लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास में पंचायतों की भूमिका अहम है और पारदर्शिता के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर चलना जरूरी है।

2032 तक समृद्ध हिमाचल का लक्ष्य

अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2032 तक हिमाचल को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि सरकार के अनुसार वर्ष 2022-23 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 2,14,952 रुपये थी, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 2,83,626 रुपये हो गई है।

इस अवसर पर एएसपी धर्म चंद वर्मा, एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, खंड विकास अधिकारी सुदर्शन सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दविंद्र मनकोटिया, प्रधान जर्म सिंह ठाकुर, भोपाल कटोच, सुनीता कटोच, विजय कुमार, विजेंद्र पठानिया सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तेज रफतार टिप्पर दुकानों में घुसा और तीन दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रसत : दुकानों मे पड़ी सब्जियां फल और ऐसी व फ्रीजर भी टूट गए

गढ़शंकर । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा झुगियां में सुवह करीव साढ़े तीन वजे एक तेज रफतार टिप्पर दुकानों में घुस गया और तीन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। देर शाम तक टिप्पर उकत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आबकारी विभाग ने पकड़ा बीयर से भरा ट्रक, पंजाब से हिमाचल लाई जा रही थी अवैध शराब

रोहित भदसाली। कुल्लू : कुल्लू में बाहरी राज्यों से भी अवैध रूप से शराब यह लाई जा रही है और इसे यहां पर कुछ लोगों के माध्यम से भी बेचा जा रहा है। ऐसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘भीम विचार पत्र’ का किया विमोचन : अनुसूचित जाति वर्ग के संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने को समर्पित हैं यह विचार पत्र

रोहित जसवाल / एएम नाथ। ऊना, 13 मार्च :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुखू ने शुक्रवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंडर-19 बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हिमाचली बालाएं : दिल्ली में जारी राष्ट्रीय स्कूली खेलों में सराहनीय प्रदर्शन

एएम नाथ। हमीरपुर 31 जनवरी। नई दिल्ली में जारी अंडर-19 स्कूली खेलों में हिमाचल की लड़कियों ने बैडमिंटन स्पर्धा में सराहनीय प्रदर्शन किया है। हिमाचली टीम के कोच भगवान दास, राजेंद्र शर्मा, अवनीश, मैनेजर...
Translate »
error: Content is protected !!