नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाएं युवा – आवास पंडित संतोषगढ़ में बच्चों ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली के माध्यम से दिया स्वस्थ समाज का संदेश

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 3 अक्तूबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संतोषगढ़ में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करते हुए नशा मुक्त, स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण का संदेश दिया। रैली में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में नशा मुक्ति से जुड़े जागरूकता संदेशों की पट्टिकाएं लेकर लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित ने कहा कि नशा आज समाज, विशेषकर युवा पीढ़ी के सामने एक गंभीर चुनौती बनकर उभर रहा है। नशे की लत न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि परिवार की खुशहाली और सामाजिक विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता के साथ-साथ परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज की सामूहिक भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तथा स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य केवल नशे के प्रति जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज की नींव रखना भी है।
इस मौक़े पर नगर परिषद संतोषगढ़ की अध्यक्ष अंजना चब्बा, तहसील कल्याण अधिकारी जतिन्द्र शर्मा, अधीक्षक ग्रेड-2 अनूप सिंह तथा विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अश्लील वीडियो सरकारी स्कूल के टीचर ने नाबालिग छात्रा को जबरन दिखाया : टीचर के खिलाफ केस दर्ज

एएम नाथ । शिमला :  सरकारी स्कूल के टीचर पर आरोप है कि उसने स्कूल की नाबालिग छात्रा को जबरन अश्लील वीडियो दिखाया। हैरान करने वाला मामला जब सामने आया तो सब दंग रह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ के होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ : पुलिस ने पंजाब-हरियाणा समेत बिहार की लड़कियों को किया रेस्क्यू

7 लड़कियों को किया रेस्क्यू, दोनों संचालक फरार एएम नाथ। नालागढ़ :  होटल में बड़े स्तर पर चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15वें वित्त आयोग में हिमाचल का जो पक्ष रखा था हम आज भी उस पर कायम है : जयराम ठाकुर

सरकार के झूठ पर हमारा पक्ष नहीं सुना तो भाजपा ने सदन के वेल में की नारेबाजी सरकार की नाकामी की वजह से हो रहा है हिमाचल का आर्थिक नुकसान एएम नाथ। शिमला :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्तनपान बच्चों को अनेक रोगों से बचाने, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता : प्रधानाचार्य रुचि रमेश

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आरकेएमवी में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शिमला, 05 अगस्त – विश्व स्तनपान सप्ताह, 2023 के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय लोंगवुड़ शिमला के संयुक्त तत्वावधान...
Translate »
error: Content is protected !!