इंद्रदत्त लखनपाल ने फ्रेश जूस हमारे साथ पिया, मैंने सोचा सब ठीक, बड़सर के विधायक कहकर गए कि पहला वोट डालना, मैं सब पर नजर रखूंगा – सुक्खू

by

एएम नाथ।बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीट और छह विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव आखिरी चरण में होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा उपचुनाव के लिए भी प्रचार कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने बिलासपुर, घुमारवीं, झंडूता और भराड़ी में चुनाव प्रचार करते हुए लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा के पक्ष में वोट मांगे।

पुराने सहयोगी और अब बड़सर से बीजेपी प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ‘बीजेपी से छह कांग्रेस विधायक और तीन निर्दलीय बिक गए। इंद्रदत्त लखनपाल ने ब्रेकफास्ट में फ्रेश जूस हमारे साथ पिया, मैंने सोचा सब ठीक है, बड़सर के विधायक कहकर गए कि पहला वोट डालना है। मैं सब पर नजर रखूंगा, लेकिन पहले ही बिक चुके थे। उनका नाम अब इंद्रदत्त बिके हो गया है। पार्टी में विरोध होता है, हमारा भी था, मगर कभी बिके नहीं। पार्टी में रहकर लड़ाई लड़ी।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, ‘प्रदेश की संपदा को पिछली बीजेपी सरकार में लूटा गया। बड़े-बड़े माफिया तैयार हो गए। शुक्र व पुंग खड्ड में क्रशर लगाकर पूरी खनिज संपदा डकार ली। ऐसे बहुत दानवीर बनते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार कर कमाई करने में लगे हुए हैं। ऐसे भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कस कर ही सरकार ने एक साल में 2 हजार 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व कमाया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश के मुख्य सूत्रधार जयराम ठाकुर हैं।

                  उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव आयोग पर दबाव बना रही है कि महिलाओं को अप्रैल और मई महीने का 1500-1500 रुपये पेंशन 1 जून तक नहीं मिले। बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने भी नारे लगाते हुए पेंशन का विरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी पेंशन नहीं रोक सकती।।उन्होंने जून में तीन महीने की पेंशन एक साथ जारी करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने केंद्रीय चुनाव आयोग से महिलाओं को अप्रैल और मई महीने की पेंशन दिये जाने की इजाजत मांगी है।  मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी में 60 रुपये इजाफे को बीजेपी चुनाव आयोग से रुकवाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बढ़ी हुई दिहाड़ी भी एरियर सहित देने का वादा किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने एलान किया कि विधवा महिलाओं के बच्चों की पढ़ाई का खर्च 27 साल की उम्र तक सरकार उठाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं कुछ न कर सका …मेरी बहन को घसीटा, फिर कपड़े फाड़े : ITBP कमांडेंट का सुसाइड नोट पढ़ आ जाएंगे आंसू, थानेदार की होगी गिरफ्तारी

आईटीबीपी में डिप्टी कमांडेंट आयुष दीपक सुसाइड केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आयुष के सुसाइड नोट में जो बातें लिखी हैं, उन्हें देख आपकी भी आंखें भर आएंगी. आयुष ने लिखा- मैं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पार्टी लाइन से हटकर वोट देने की आजादी चाहते हैं मनीष तिवारी…संसद में विधेयक पेश

नई दिल्ली : काग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में एक विधेयक पेश किया है, जिसमें अच्छे कानून बनाने के लिए संसद सदस्यों को व्हिप के झंझट से मुक्ति दिलाने की मांग रखी गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में अप्रैल 2025 से शुरू होगी बीपीएल परिवारों की सूची में संशोधन की प्रक्रिया : सीएम 

एएम नाथ। शिमला  :   शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अप्रैल 2025 से बीपीएल परिवारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जिला मंडी में 13.14 करोड़ की लागत से बने राजकीय महाविद्यालय पनारसा के भवन का लोकार्पण किया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के पनारसा में राजकीय महाविद्यालय पनारसा के 13.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!