जमीन खरीदना चाहते हैं या वोट देना चाहते हैं, तो यह हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड आदि राज्यों की तरह किया जाना चाहिए : खैहरा

by

संगरूर : लोकसभा हलका संगरूर से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैहरा ने अपने कथित बयान पर यू-टर्न लेते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से उनके खिलाफ प्रचार किया जा रहा है कि वह गैर-पंजाबियों के खिलाफ हैं और कह रहे हैं कि अप्रवासियों को पंजाब में रहने नहीं दिया जाएगा।  उनका मतलब यह था कि गैर-पंजाबी पंजाब में काम कर सकते हैं, बच्चों का पालन-पोषण कर सकते हैं और रह सकते हैं, लेकिन अगर वे यहां जमीन खरीदना चाहते हैं या वोट देना चाहते हैं, तो यह हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड आदि राज्यों की तरह किया जाना चाहिए और शर्तों को पूरा करना होगा। सीधे वोट देने या जमीन खरीदने का अधिकार नहीं होना चाहिए।
खैहरा ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब के 3 करोड़ में से करीब 70 लाख युवा विदेश चले गए हैं, जिसके चलते यहां एक विशेष कानून की जरूरत है, क्योंकि पंजाबी कहीं और जाकर नहीं रह सकते। खैहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार ने 40,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं, लेकिन वह लोकसभा क्षेत्र संगरूर के 300 गांवों का दौरा कर चुके हैं और गांवों के युवाओं से पूछ चुके हैं कि क्या सरकार ने उन्हें नौकरियां दी हैं, जिस पर लोगों का उत्तर है- नहीं। खैहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्वेतपत्र जारी कर बताएं कि उन्होंने इन 26 महीने में लोकसभा संगरूर के कितने युवाओं को नौकरियां दी हैं। खैहरा ने कहा कि बिजली विभाग में जो नौकरियां दी गई हैं, वे दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के युवाओं को दी गई हैं, पंजाबियों को नहीं। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के बरनाला जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह काला ढिल्लों के अलावा अन्य कांग्रेसी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आपदा में ऐशो-आराम की बातें ! पंजाब के मंत्री, गोवा और स्वीडन में बिताए सुनहरे पलों को करते रहे याद : बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे मोटरवोट होकर स्वार

चंडीगढ़। पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे पर गए दो वरिष्ठ मंत्रियों की अनौपचारिक बातचीत में स्वीडन व गोवा दौरे के अपने अनुभवों के जिक्र ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है पीडब्ल्यूडी...
article-image
पंजाब

ED के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह ने ज्वाइन की ‘वारिस पंजाब दे’, नशा और भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों भी पार्टी में शामिल; मजीठिया और भोला ड्रग रैकेट समेत कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच से जुड़े रहे हैं निरंजन सिंह जालंधर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भोजन को भी मोहताज: इस्लामी देशों में पंजाब की लड़कियों की घुट रही सिसकियाँ

पंजाब के एक दर्जन से अधिक जिलों की 100 से अधिक महिलाएँ पिछले 2 वर्षों में खाड़ी देशों लौट कर वापस आई हैं जिन्हे प्रताड़ित किया गया था। नौकरी के नाम पर खाड़ी देशों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित

एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 07 अप्रैल : राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं-2026 के अंतर्गत आज तीसरे दिन वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिनमें म्यूजिकल चेयर रेस और पंजा लड़ाना...
Translate »
error: Content is protected !!