इंस्पेक्शन आए इंस्पेक्टर पर एंजेसी संचालक ने किया हमला, पुलिस ने किया मामला दर्ज।

by

 माहिलपुर – गैस एजेंसी का मुआयना करने आए विभागीय इंस्पेक्टर को एंजेसी संचालक द्वारा बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में माहिलपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आकाश कुमार पुत्र चेतन कुमार वासी सुच्ची, रामा मंडी जलंधर ने माहिलपुर पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 11 मार्च को नौ बजे अपनी कार से नूरपुर ब्रह्मणा गांव जैजों रोड के पास स्तिथ इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम का मुआयना करने गया था और इस दौरान वहां पर उपस्थित चेतन धीर व उसके चार-पांच वर्करों ने उसे जबरन उठाकर गोदाम के अंदर ले गए और उसके साथ मारपीट करते हुए धमकियां देने लगे। उसने बताया कि किसी तरह वह सिविल अस्पताल होशियारपुर में एमएलआर कराई और हमलावरों से घबराकर घर चला गया। माहिलपुर पुलिस ने आकाश कुमार के बयान चेतन धीर, सुशील इंडेन व अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाईकोर्ट  ने पंजाब के तीन IAS अफसरों को दोषी करार : 2010 में गांव बड़ी करोरां और नाड़ा की 1092 एकड़ जमीन कोPLPA से डी-लिस्ट किया गया था

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट  ने पंजाब के तीन IAS अफसरों को दोषी करार दे दिया है और उन्‍हें 20 नवंबर के पहले कार्रवाई करने का अल्‍टीमेटम दिया है।  इस पर अमल नहीं होने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

आतंकी अर्शदीप डाला ने कनाडा की अदालत में दाखिल की जमानत याचिका: ट्रांसलेटर की परमिशन मिली

भारत के वांटेड आतंकी अर्शदीप गिल ने कनाडा की कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. उसके वकीलों ने अदालत में आवश्यक दस्तावेज पेश किए हैं. अर्शदीप अंग्रेजी ठीक से नहीं समझ पाता इसलिए...
article-image
पंजाब

14 नशीले टीकों व 3 चोरी के मोटरसाइकिलों सहित एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 14 जनवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक आरोपी को 3 चोरी के मोटरसाइकिलों तथा 14 नशीले टीकों सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!