इथेनॉल प्लांट स्वीकृत करने पर सीएम जय राम ठाकुर का आभारः सत्ती

by

ऊना, 15 फरवरीः जिला ऊना के जीतपुर बेहड़ी में इथेनॉल प्लांट स्थापित करने को मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत प्रदान करने पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने कहा कि जीतपुर बेहड़ी में सरकारी उपक्रम की हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी 200 करोड़ रुपए की लागत से करीब 35 एकड़ भूमि पर इथेनॉल प्लांट स्थापित करेगी, जिससे क्षेत्र के 200 लोगों को रोजगार मिलेगा।
सत्ती ने कहा कि इथेनॉल प्लांट परियोजना राज्य में विकास की गति को बढ़ावा देगी और इथेनॉल के इस्तेमाल से प्रदूषण में कमी आएगी, जिससे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इथेनॉल उत्पादन के लिए चावल और मक्का जैसे प्रमुख कच्चे माल की खरीद कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों के अलावा पंजाब के होशियारपुर और रूपनगर जिलों से की जाएगी।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिला ऊना का सबसे बड़ा उद्योग नेस्ले भी भाजपा सरकार ही लेकर आई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को औद्योगिक पैकेज मिला, जिससे पूरे ऊना जिला में उद्योग स्थापित हुए। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरोली में बल्क ड्रग पार्क खुलने को भी केंद्र सरकार जल्द ही मंजूरी प्रदान करेगी।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खबर है कि केजरीवाल लोकसभा के तुरंत बाद भगवंत मान को हटाने और राघव चड्ढा को पंजाब की कमान देने का निर्णय कर चुके हैं। राघव की जगह राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी जी जाएँगे – कपिल मिश्रा

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के 6 चरण संपन्न हो चुके हैं, 1 जून को सातवें और अंतिम चरण का मतदान होना है। लेकिन इस बीच दावों और सियासी बयानबाज़ी का माहौल चरम पर है। शराब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्ति अभियान में पंचायती राज संस्थाओं को भी जोड़ा जाए – शिव प्रताप शुक्ल

राज्यपाल पहुंचे नारकण्डा, कल जाएंगे हाटू माता मंदिर* शिमला 24 अगस्त – राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर जिला शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकण्डा पहुंचे। राज्यपाल 25...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 76वां गणतंत्र दिवस समारोह : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

समारोह की तैयारियों के संबंध उपायुक्त ने दिए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौहान मैदान में 76वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पुरूवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला रखी : एक करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाले सिरमौरी हाट से मजबूत होगी क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाः मुख्यमंत्री 

पांवटा साहिब  : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुरूवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला रखी। 450 वर्ग मीटर में निर्मित होने वाले इस तीन...
Translate »
error: Content is protected !!