महंगा पड़ गया पंजाब के टैक्सी ड्राइवर को हूटर बजाना : 5 हजार रुपए का ऑनलाइन चालान काट कर भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत

by

बिलासपुर : पंजाब के टैक्सी ड्राइवर को हूटर बजाना महंगा पड़ गया। उसका 5 हजार का चालान कटा है। बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान काटा और हूटर भी जब्त कर लिया। DSP हेडक्वार्टर राजकुमार ने बताया कि पंजाब नंबर टैक्सी PB01बी-8480 का चालक पंजाब से मनाली की ओर पर्यटकों की लेकर जा रहा था। रास्ते में चालक हwटर बजा रहा था। नौणी चौक के पास भी इस चालक ने हूटर बजाया। हूटर की आवाज सुनकर ट्रैफिक डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ने इसकी सूचना बिलासपुर पुलिस को दी। पुलिस ने टैक्सी चालक को बस अड्डा के पास रोका। साथ ही 5 हजार रुपए का ऑनलाइन चालान काट कर भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीएसईबीएल की संयुक्त कार्य समिति ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) की संयुक्त कार्य समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें विभिन्न मांगों से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रंकज वर्मा को रेगुलर जमानत : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो वायरल मामले में था ग्रिफ्तार

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो वायरल करने से जुड़े केस में गिरफ्तार रंकज वर्मा को गुरुवार को खरड़ कोर्ट ने रेगुलर जमानत दे दी। उन्हें 1 लाख रुपए के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान प्रणाली व सूचनात्मक एवं नैतिक मतदान” थीम के साथ किया मतदाताओं को जागरूक : इलेक्ट्रॉल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के माध्यम से किए मतदाता जागरूक

विद्यार्थियों द्वारा रैली निकालकर दिया मतदान का संदेश दिया सुंदरनगर, 18 मई : आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप टीम सुंदरनगर द्वारा विभिन्न गतिविधियां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड-19 टेस्ट को लेकर ग्राम पंचायत झंबर के लोगों में दिखा उत्साह: डॉ अरविंद

ऊना – जिला के विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत झंबर में प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे कोविड-19 टेस्ट कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्थानीय लोगों में...
Translate »
error: Content is protected !!