इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा रिज मैदान शिमला में आयोजित किया रक्तदान शिविर : मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ, स्वयं भी किया रक्तदान

by
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार ने अंग एवं ऊतक दान की शपथ ली
शिमला, 26 जुलाई – मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन गोकुल बुटेल ने आज इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एक महत्वपूर्ण पहल है। कारगिल युद्ध में प्रदेश के कई वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति इस देश की माटी के लिए दी है। उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर हम उन सभी वीर जवानो को नमन करते है और याद करते है जिन्होंने अपने प्राण इस देश की रक्षा के लिए समर्पित किए है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान कर हम जहाँ एक और किसी व्यक्ति की जान बचाते है वही अपनी आत्मा को भी संतुष्टि प्राप्त करते है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने सभी से रक्तदान करने की अपील भी की।
इस अवसर पर गोकुल बुटेल ने स्वयं भी रक्तदान किया। प्रधान सलाहकार ने इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमे 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
*गोकुल बुटेल ने अंग एवं ऊतक दान की शपथ ली*
गोकुल बुटेल ने आज अंग एवं ऊतक दान की शपथ भी ली। रक्तदान शिविर में सोटो (स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन) इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला ने अपना स्टाल स्थापित किया है जहाँ प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी ने मरणोपरांत अंग एवं ऊतक दान करने के लिए शपथ भी ली।
उन्होंने कहा कि अंग एवं ऊतक दान एक महान कार्य है जो हमे मृत्यु के बाद कई जिंदगियां बचाने का अवसर देता है।
इस अवसर पर पार्षद उमंग बंगा, शीनम कटारिया, इनर व्हील क्लब शिमला के प्रधान रेनू बुटेल, सचिव सोनिया अरोड़ा, नगर निगम आयुक्त भूपेंदर अत्री, तहसीलदार शिमला शहरी अपूर्व शर्मा, क्लब से नविता नाग, नवनीत कौर विर्दी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
-०-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरभजन सिंह की सुरक्षा में तैनात रहेंगे CRPF कमांडों : केंद्र सरकार ने AAP से BJP में आए सभी सांसदों को दी सिक्योरिटी

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को केंद्रीय सुरक्षा बलों की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है. पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लेने के कुछ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अब मास्क न पहनने पर 5000 जुर्माना, दुकान भी होगी बंद : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा

कोविड के संबंध में उपायुक्त राघव शर्मा ने जारी किए दिशा-निर्देश ऊना, 19 मार्च: जिला ऊना में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने एक एडवाज़री जारी करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद जोगिंदर नगर चुनाव-2026 : नाम वापसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने नहीं लिया नाम वापस, चुनाव चिन्ह किए वितरित

एएम नाथ। जोगिंदर नगर, 06 मई। नगर परिषद जोगिंदर नगर के वार्ड सदस्यों के चुनाव-2026 के अंतर्गत आज नाम वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। निर्धारित समयावधि के भीतर किसी भी प्रत्याशी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जय राम सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी चार्जशीट की पेश: नेता प्रतिपक्ष अग्निहोत्री ने कहा कि देवभूमि में पहली बार नौकरियां बेची गई

शिमला : जय राम सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी चार्जशीट पेश कर दी है, जिसमें कहा गया है कि भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। चुनाव प्रचार...
Translate »
error: Content is protected !!