नगर परिषद जोगिंदर नगर चुनाव-2026 : नाम वापसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने नहीं लिया नाम वापस, चुनाव चिन्ह किए वितरित

by
एएम नाथ। जोगिंदर नगर, 06 मई। नगर परिषद जोगिंदर नगर के वार्ड सदस्यों के चुनाव-2026 के अंतर्गत आज नाम वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। निर्धारित समयावधि के भीतर किसी भी प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया, जिससे सभी नामांकन यथावत बने रहे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि नाम वापसी के लिए निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापसी हेतु आवेदन प्रस्तुत नहीं किया। उन्होंने कहा कि इससे अब सभी वैध प्रत्याशी चुनाव मैदान में बने रहेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आज सायं 3 बजे के पश्चात सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद अब प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव प्रचार को और अधिक तेज करेंगे।
एसडीएम ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से आचार संहिता का पालन करने तथा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्रवाई करने के बजाय एनजीओ पर 97 लाख रुपए की मेहरबानी का क्या है राज : जयराम ठाकुर

सुख की सरकार यानी भ्रष्टाचार और घोटालों की भरमार हर जगह केंद्र सरकार द्वारा भेजे जा रहे पैसों की बर्बादी कर रही है सुक्खू सरकार एएम नाथ। शिमला शिमला से जारी बयान में नेता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व डिप्टी CM की जमानत तक जब्त : पार्टी को 1 पर्सेंट वोट नहीं मिला

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के बाद JJP यानी जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला किंगमेकर बने थे। साथ ही उन्हें भारतीय जनता पार्टी के साथ बनी गठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री तक बनाया...
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी अध्यापकों के भरें जाएंगे 12 पद

ऊना, 24 नवंबर: उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 12 पद बैच बाईस अनुबंध आधार पर भरने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपनिदेशक प्रारंभिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डीएस ठाकुर ने लिया ग्वालू और करवाल में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा

एएम नाथ। चम्बा : डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विधायक डीएस ठाकुर ने शुक्रवार को ग्वालू और करवाल पंचायत में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ग्वालू और करवाल...
Translate »
error: Content is protected !!