इनवायरमेंट इंपैक्ट असेसमेंट अथारिटी की ओर से गांव बडियाला की खड्ड को वातावरण क्लीयरेंस जारी

by

होशियारपुर, 30 अप्रैलः कार्यकारी इंजीनियर जल निकास-कम-माइनिंग व जियोलाजी मंडल होशियारपुर दमनदीप सिंह गिल ने बताया कि इनवायरमेंट इंपैक्ट असेसमेंट अथारिटी की ओर से गांव बडियाला की खड्ड को वातावरण क्लीयरेंस दी गई है। उन्होंने बताया कि रेत माइनिंग प्रोजैक्ट गांव बडियाल, तहसील व जिला होशियारपुर में स्थित चोअ बैड की जमीन से रेत की माइनिंग करने के लिए एस.ई.आई.ए.ए पंजाब की ओर से ई.सी पहचान नंबर ई.सी24बी0107पी.बी.593670एन व फाइल नंबर 204/ई.सी/एफ/ 72 के माध्यम से हमारे वातावरण सलाहकार मैसर्ज ईको पर्यावरण लेबोरेट्रीज व कंसलटेंट की ओर से वातावरण क्लीयरेंस जारी की गई है। उन्होंने बताया कि वातावरण क्लीयरेंस व पालन करने वाली शर्तों की कापी प्रोजैक्ट प्रोपोनेंट के पास उपलब्ध है औऱ यह वातावरण क्लीयरेंस पोर्टल (https://parivesh.nic.in) पर भी देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति उनसे उनके कार्यालय नहर कालोनी, डगाना रोड होशियारपुर व मैसर्ज ईको पर्यावरण लेबोरेट्रीज व कंसलटेंट प्राईवेट लिमिटेड ई-207, औद्योगिक क्षेत्र, फेज- 8-बी, सैक्टर-74 मोहाली, फोन नंबर 9888908258 से संपर्क कर सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का किला ध्वस्त : 58,691 वोटों से आप के सुशील रिंकू ने कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत कौर चौधरी को हराया, शिरोमणी अकाली दल बसपा रहे थर्ड तो भाजपा चौथे नंबर पर

जालंधर : आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का किला ध्वस्त करते जालंधर लोकसभा सीट पर जबरदस्त जीत दर्ज की है। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर...
article-image
पंजाब

पादरी समेत 13 लोगों पर अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज

बटाला , 22 अप्रैल : पंजाब के बटाला में 22 वर्षीय महिला की शिकायत पर एक पादरी सहित 13 लोगों के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंटर्न विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ कॉलोनी नं. 4 के नव-विकसित शहरी वन का किया भ्रमण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 26 जून: भारत सरकार की नई शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत संचालित इंटर्नशिप फील्ड एक्सपोज़र एवं सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत द एनवायरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया (ESI), चंडीगढ़ द्वारा वन...
article-image
पंजाब

बच्चों की वैज्ञानिक सोच को बढ़ाने में सहायक है चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 02 फरवरी :   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि चिल्ड्रन  साइंस कांग्रेस बच्चों की वैज्ञानिक सोच को आगे बढ़ाने में मदद करती है। वे आज रयात एंड बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!