मतदान को लेकर सीनियर सिटीजन्स में युवाओं जितना दिखा उत्साह : संजीवनी शरणम में डिप्टी कमिश्नर ने सीनियर सिटीजन्स को मतदान के प्रति किया जागरुक

by

स्वीप गतिविधि के अंतर्गत करवाए समागम में 250 से अधिक सीनियर सिटीजन्स ने भाग लेकर मतदान करने की ली शपथ

होशियारपुर, 30 अप्रैल :   मतदान को लेकर जहां युवा वर्ग उत्साहित है वहीं उनसे कहीं ज्यादा उत्साहित सीनियर सिटीजन्स है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला होशियारपुर के स्मार्ट सिटीजन लिविंग सेंटर संजीवनी शरणम् में, जहां स्वीप को लेकर मतदान जागरुकता गतिविधि करवाई गई। इस विशेष मौके पर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी होशियारपुर कोमल मित्तल ने शिरकत की और सीनियर सिटीजन्स को 1 जून 2024 को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शरणम सदस्यों में तृप्ता सूद,  नीता सूद, प्रमोद सूद व एडवोकेट हरीश ऐरी ने पुष्प गुच्छ लेकर स्वागत किया।

      संजीवनी शरणम की अध्यक्षा संगीता मित्तल के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस स्मार्ट सिटीजन लिविंग सेंटर में सीनियर सिटीजन्स को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में 18 वर्ष से युवा से लेकर सीनियर सिटीजन्स का एक साथ मिलकर देश की मजबूती के लिए किए जाने वाले एक अनोखा प्रयास साबित होगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी बनेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है, जिसमें एक-एक वोटर का महत्व है।

कोमल मित्तल ने बताया कि ऐसे मतदात जो दिव्यांग या 85 वर्ष के ऊपर हैं, उन्हें फार्म 12 डी में वोट फ्रॉम होम के लिए अपनी सहमति देना अनिवार्य होगा। इसी आधार पर उन्हें इस व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा। ऐसे मतदाताओं को चिन्हित करने एवं फॉर्म उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी बी.एल.ओज को सौंपी गई है। उन्होंने सीनियर सिटीजन मतदाताओं को लोकसभा 2024 इलेक्शन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के साथ साथ अपने परिजनों को भी वोट करने के लिए प्रेरित किया। इश दौरान सभी को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।

समारोह में हिस्सा लेने के लिए 250  से अधिक संजीवनी सदस्य मौजूद रहे, जिन्हे जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरुकता टोपियां (कैप) भेंट की गई। इस दौरान स्वीप नोडल अधिकारी प्रीत कोहली ने चुनाव के महत्व के बारे में कविता से सभी का मन मोह लिया। शरणम सदस्यों एडवोकेट हरीश एरी व डी.के शर्मा ने भी चुनाव जागरुकता संबंधी अपने विचार रखे। डांस टीचर प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में वनिता शर्मा, मंजीत कौर, जसमैरा सैनी, रिधि नंदा की ओर से मनमोहन नृत्य प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर जिला लोक संपर्क अधिकारी हरदेव सिंह आसी, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार, सहायक नोडल अधिकारी अंकुर शर्मा, प्रिंसिपल राकेश कुमार, सहायक नोडल अधिकारी मीडिया एंड कम्यूनिकेशन रजनीश गुलियानी, नीरज धीमान, संदीप सूद, चीफ मैनेजर संगीता हांडा, सहायक मैनेजर यादविंदर सिंह, रेखा शर्मा, सीनियर इंजीनियर अमित गिल भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसएसपी-11 ने डीसी-11 को हरा कर और सोनालीका-11 ने कारपोरेशन-11 को हराकर जीता अपना अपना पहला मैच

जागरूक पंजाब शहीद भगत सिंह यादगारी प्रीमियम क्रिकेट लीग शुरु होशियारपुर /दलजीत अजनोहा  :  जिला क्रिकेट एसोसिएशन होशियारपुर तथा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन मोहाली के सहयोग से करवाई जा रही जागरूक पंजाब शहीद भगत सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा का राजनीतिक वनवास खत्म! दिल्ली में 27 साल बाद सरकार बनाएगी बीजेपी

चुनाव में सीटों के रुझान अब चुनावी नतीजों में तब्दील होने लगे हैं. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक वनवास खत्म होने जा रहा है. बीजेपी राजधानी में 27 साल बाद सरकार बनाने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की जनरल कॉन्फ्रेंस संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया: नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 4 जुलाई :  हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की जनरल कॉन्फ्रेंस हॉर्टिकल्चर कार्यालय, सेक्टर-23, चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस सम्मेलन में लगभग 350 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल का राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक विस्तार : वर्दी में पुलिस कर्मियों को प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर किया तैनात

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अपनी नागरिक-हितैषी ‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल...
Translate »
error: Content is protected !!