इनोवा कार सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी : एक युवक और दो युवतियां घायल , तीनों पंजाब के रहने वाले

by

मंडी : कुल्लू-मनाली से पंजाब की तरफ जा रही इनोवा कार (पीबी 11 सीए 9494) रविवार सुबह छह बजे अनियंत्रित होकर मंडी शहर के साथ लगती सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के समय कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सभी पंजाब के रहने वाले हैं और कुल्लू-मनाली से पंजाब की तरफ लौट रहे थे।
हादसे का पता लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रभाव से सभी को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। यहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है और सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। एक युवती की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है जबकि अन्यों को भी फ्रेक्चर हुआ है। तीनों पंजाब में कहां के रहने वाले हैं इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इनके बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही है। एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार जारी है। सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फगवाड़ा में मिठाई की मशहूर दुकान पर चलीं गोलियां

फगवाड़ा : फगवाड़ा-होशियारपुर मार्ग पर स्थित मिठाई की एक मशहूर दुकान पर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने सोमवार सुबह गोलीबारी कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के जख्मी होने की खबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डंपिंग साइट से बदबू और प्रदूषण का खतरा : लोगों ने DC मंडी से मांगा समाधान

एएम नाथ। नेरचौक : नगर परिषद नेरचौक की कंसा चौक स्थित सॉलिड वेस्ट डंपिंग साइट को आबादी से दूर दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने डीसी मंडी अपूर्व देवगन...
article-image
पंजाब

गांवोंं के निवासियों ने गढ़शंकर से जेजों दोआबा मार्ग को पुन: बनाने की मांग की

गढ़शंकर: 15 जनवरी : गांव रामपुर, बिल्ड़ों, भज्जलां व अन्य गांववासियों द्वारा गढ़शंकर से जेजों दोआबा मार्ग की खस्ताहाल को लेकर उसे दोबारा बनाने की मांग संबंधी आज एक ज्ञापन एसडीएम गढ़शंकर को सौंपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना के लिए 16 से 18 नवंबर तक विशेष ग्राम सभाएं

लाहौल-स्पीति की सभी 48 ग्राम पंचायतों में चिन्हित परिवारों की सूचियों पर होगी चर्चा, सार्वजनिक सत्यापन भी किया जाएगा एएम नाथ।  केलांग, 13 नवंबर। मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना के तहत जिला लाहौल-स्पीति की...
Translate »
error: Content is protected !!