डॉ. शांडिल ने माँ बगलामुखी माता मंदिर में शीश नवाया

by

कण्डाघाट : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग के माँ बगलामुखी माता मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की।
उन्होंने माँ बगलामुखी से प्रदेशवासियों के सुख व समृद्ध जीवन की कामना की। डॉ. शांडिल ने कहा कि राज्य में धार्मिक पर्यटक में अपार सम्भवानाएं है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन के विकास के साथ सरकार की यह भी प्राथमिकता है कि अधिक से अधिक स्थानीय युवा इस क्षेत्र से जुड़ें और रोज़गार प्राप्त करें।
उन्होंने इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान एवं माँ बगलामुखी माता मंदिर ममलीग समिति के प्रधान हरिचंद ठाकुर, मंदिर समिति के उप प्रधान बस्ती राम परिहार, रूप राम शर्मा, नायब तहसीलदार ममलीग सुरेन्द्र चंदेल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टीवीएस मोटर्स कंपनी ने मनाया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस : एसपी बददी विनोद धीमान ने की शुरुआत

बीबीएन, 6 मार्च (तारा) : नालागढ़ उपमंडल के टीवीएस मोटर्स कंपनी में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक बददी विनोद कुमार धीमान ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आधा धर्मशाला खरीदने वाले के दस दिनों में होंगे कई खुलासे : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में मंगलवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। इसके बाद दाड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते...
हिमाचल प्रदेश

अंब में किसानों/बागवानों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित : चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत

ऊना, 25 मई – बगवानी विभाग द्वारा अम्बेदकर भवन अंब में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर किसान/बागवानों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सबको समान शिक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता, शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं – विक्रमादित्य सिंह

 विक्रमादित्य सिंह ने ओखरू स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत विजेता एवं उपविजेता टीमों को पारितोषिक देकर किया सम्मानित एएम नाथ। शिमला 11 जुलाई...
Translate »
error: Content is protected !!