इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए परिवहन निगम को 327 करोड़ रुपये किए प्रदान

by

एएम नाथ। शिमला : शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बैठक की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम निगम को हरित परिवहन प्रणाली में परिवर्तित कर इलेक्ट्रिक बसों को प्राथमिकता दे रहे हैं। वर्तमान में निगम की 110 ई-बसें और 50 ई-टैक्सियां कार्यशील हैं। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए 327 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं और अतिरिक्त दो हजार टाइप-2 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार निगम को आर्थिक घाटे से उबारने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने और निगम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गीत- संगीत के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को किया जागरूक : बताई सरकार की विभिन्न योजनाएं

एएम नाथ। चंबा, 08 फरवरी :   सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साथ  सम्बद्ध लोकनाट्य  के कलाकारों द्वारा आज सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिला के  पांचों विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस हताशा में लोकतांत्रिक मर्यादाएं भूल चुकी : हर्ष महाजन

एएम नाथ । शिमला : राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर कड़ा पलटवार करते हुए कहा है कि यह बयान कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और निराशा को...
हिमाचल प्रदेश

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बाबा दत्त पुरी जी महाराज तीन दिवसीय प्रवास पर आएंगे अर्की

योगेश चौहान l  अर्की- गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर सोलन क्षेत्र के प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत बाबा दत्त पुरी जी महाराज 27 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!