खालसा कॉलेज गढ़शंकर में ‘इनोवेशन एंड स्टार्ट अप इको सिस्टम सपोर्टर’ विषय पर एक सैमीनार का किया आयोजन

by

गढ़शंकर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में ‘इनोवेशन एंड स्टार्ट अप इको सिस्टम सपोर्टर’ विषय पर एक सैमीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डाॅ. गुरप्रीत कौर प्रमुख अंग्रेजी विभाग और अध्यक्ष आईआईसी श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज श्री आनंदपुर साहिब ने शिरकत की। कार्यक्रम के प्रारंभ में कालेज प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा रहे ने मुख्य वक्ता गुरप्रीत कौर का औपचारिक स्वागत किया। मुख्य वक्ता डाॅ. गुरप्रीत कौर ने विद्यार्थियों को शोध में नवाचार, शोध के क्षेत्र और शोध के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और शोध के विभिन्न क्षेत्रों में आने वाली समस्याओं और उनके समाधानों के बारे में भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में आई.क्यू.ए.सी संयोजक डाॅ. कुलदीप कौर ने अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे विषयों की जानकारी विद्यार्थियों के भविष्य में काम आने वाली है जो बहुत लाभदायक है। मंच संचालन प्रो. नवदीप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर वाईस प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर, प्रो. कंवर कुलवंत सिंह, प्रो. जतिन्दर कौर, डॉ. अजय दत्ता, प्रो. दीपिका और डॉ. प्रीतिंदर सिंह व अन्य सदस्य शामिल हुए।
फोटो : मुख्य वक्ता डाॅ. गुरप्रीत कौर की सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा व् अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वस्थ जीवन शैली आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकती व दैनिक व्यायाम, समय पर शारीरिक जांच बहुत महत्वपूर्ण : डॉ. रघबीर सिंह

गढ़शंकर।  विश्व स्वास्थ्य दिवस डॉक्टरों या स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं बल्कि हम सभी के लिए एक विशेष संदेश के साथ आता है। यह शब्द  विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्राइमरी हेल्थ...
article-image
पंजाब

पंजाब में दो दिन कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

चंडीगढ़ : पंजाब में मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में दो दिन कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की...
article-image
पंजाब

साई लाडी शाह नकोदर वालों की याद को समर्पित वार्षिक लंगर लगाया 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डी ए वी स्कूल होशियारपुर के मेन गेट के पर करन कलेक्शन की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी साई लाडी शाह जी नकोदर वालों की याद को...
article-image
पंजाब , समाचार

लुधियाना से AAP का चुनावी शंखनाद, 25,332 बूथों तक पहुंचेगा अभियान 2.68 लाख से ज्यादा बूथ सदस्य घर-घर बताएंगे सरकार के काम; मान बोले- अब नए वादों के बजाय काम का हिसाब देंगे

लुधियाना, 19 सितंबर। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी ने शनिवार को लुधियाना से अपना चुनावी कैंपेन लॉन्च किया। पक्खोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री भगवंत मान...
Translate »
error: Content is protected !!