ईट भट्ठे के पास ईंटों से कार टकराने से कार स्वार युवक की हुईं मौत : 9 महीने पहले हुईं थी शादी व पत्नी के पास कनाडा जाने की कर रहा था तैयारी

by
गढ़शंकर, 11 अक्टूबर  : बीती रात गढ़शंकर – जेजों लिंक रोड पर रामपुर बिलडो गांव के पास एक कार सड़क किनारे पड़ी ईंटों के ब्लॉक से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, मृतक की पहचान अमृतपाल (26) पुत्र मास्टर राज कुमार गांव डोगरपुर थाना गढ़शंकर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृतपाल बीती रात गांव हाजीपुर में एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद अपनी कार में वापस अपने गांव डोगरपुर जा रहा था, जब वह गांव रामपुर बिलड़ो के बाहरी इलाके में एक ईंट भट्ठे के पास से गुजरने लगा तो उसकी कार का संतुलन बिगड़ गया और सड़क के किनारे रखी ईटो से टकरा गई।
हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी की छत के परखच्चे उड़ गए और बड़ी मुश्किल से भीतर फंसे युवक को बाहर निकाला गया, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि अमृतपाल 8 दिन पहले इटली से छुट्टी पर देश आया था और अब कनाडा जाने की तैयारी कर रहा था। अमृतपाल की 9 माह पहले शादी हुई थी। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस स्टेशन गढ़शंकर से एएसआई रशपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने शव को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में रखवा दिया है और मिरतक के परिजनों के बयान पर आगे कार्यवाही की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राहुल की राजनीति उनके पक्ष में फैसला आएगा तो न्यायालय निष्पक्ष, विपक्ष में फैसला आया तो न्यायालय कमजोर : भाजपा

शिमला : राहुल गांधी ने अपनी आदत मुताबिक गलत बयानबाजी कर देश को भटकाने की कोशिश की है। वह अपने आप को देश, सांविधानिक संस्थाओं, न्यायालय से और संसद से बड़ा समझते हैं। यह...
article-image
पंजाब

देनेवाल खुर्द के निकट रेलवे लाइन के निकट अज्ञात युवक का शव बरामद

गढ़शंकर :  गांव देनेवाल खुर्द के निकट रेलवे लाइन के निकट अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है।  रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उस्सकी पहचान की करवाई आरंभ कर दी है। शव...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के 3 साल पूरे होने पर : मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होंगे अरविंद केजरीवाल

अमृतसर : सोलह मार्च को पंजाब सरकार के 3 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अमृतसर में...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौढ़ी के निवास स्थान पर पहुंची डा. गुरप्रीत कौर

होशियारुपुर, 22 अक्टूबर: मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की धर्मपत्नी डा. गुरप्रीत कौर आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण रौढ़ी के निवास स्थान पर पहुंची। इस दौरान डिप्टी स्पीकर ने घर...
Translate »
error: Content is protected !!