भाजपा और ईडी के अनैतिक गठजोड़ का पतन पंजाब से ही होगा – डराने-धमकाने और बदले की राजनीति के हथकंडों के आगे पंजाब कभी नहीं झुकेगा : भगवंत मान

by

चंडीगढ़, 09 मई । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर बार-बार छापेमारी काे लेकर केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कहा कि भारतीय जनता पार्टी  प्रवर्तन ईडी के गठजोड़ का पतन पंजाब से ही शुरू होगा।

डराने-धमकाने और बदले की राजनीति के हथकंडों के आगे पंजाब कभी नहीं झुकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर एक साल में तीसरी बार और एक महीने में दूसरी बार ईडी की रेड के दौरान कुछ भी हाथ नहीं लगा।

संगरूर में पत्रकारों से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि ऐसी छापेमारी सिर्फ उन राज्यों में क्यों की जा रही है जहां भाजपा सत्ता में नहीं है। कहा कि मोदी सरकार का असली इरादा काला धन की वसूली नहीं, बल्कि विपक्षी नेताओं पर दबाव डालकर भाजपा में शामिल कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुओं और शहीदों की धरती वाला पंजाब, औरंगजेब के जुल्मों के आगे भी नहीं झुका।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पंजाब कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे भी नहीं झुकेगा और यह भी कहा कि भाजपा-ईडी गठजोड़ का पतन पंजाब से ही शुरू होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), इनकम टैक्स विभाग, ईडी और यहां तक कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाएं अब निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर रही हैं, बल्कि गैर-भाजपा शासित राज्यों, खासकर पंजाब को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए निशाना बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने इन संस्थाओं को नेताओं, कारोबारियों और जनप्रतिनिधियों को धमकाने के लिए राजनीतिक दमन के साधनों में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि अपनी ड्यूटी निष्पक्षता से निभाने की बजाय इन संस्थाओं का इस्तेमाल अब राजनीतिक हिसाब-किताब तय करने और लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों को अस्थिर करने के लिए किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में यही तरीका अपनाया है जहां छापेमारी भ्रष्टाचार उजागर करने या काला धन वापस लाने के लिए नहीं, बल्कि लोगों पर राजनीतिक दबाव बनाने के लिए की जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संदेश साफ है- या तो भाजपा में शामिल हो जाओ या छापेमारी और जांच के जरिए परेशानी का सामना करो।

राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के हालिया मामले का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके आवास, यूनिवर्सिटी और व्यावसायिक संस्थानों पर दो दिनों तक छापेमारी की गई। जिस पल वे भाजपा में शामिल हुए, छापेमारी बंद हो गई और इसके बजाय उन्हें केंद्र से सुरक्षा प्रदान की गई। क्या यह एजेंसियों की राजनीतिक दुरुपयोग की ज्वलंत मिसाल नहीं है?

उन्होंने कहा कि ईडी और भाजपा के बीच “अनैतिक गठजोड़” का अंत पंजाब से ही शुरू होगा। उन्होंने बताया कि जब से ‘आप’ सरकार ने बेअदबी विरोधी सख्त कानून पास किया है, भाजपा भड़क गई है और राज्य की नेतृत्व को डराने की अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में कांग्रेस को भाजपा ने दिया डबल झटका : पूर्व सांसद की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी और कांग्रेस के सचिव व हिमाचल कांग्रेस के सहप्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस को आज फिर जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस छोड़ कर कांग्रेस के सांसद रहे स्वर्गीय संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी और कांग्रेस के सचिव व हिमाचल...
article-image
पंजाब

Repair work of Una road

Hoshiarpur/May 28/Daljeet Ajnoha :  MLA Bram Shankar Jimpa said that Una road which has been in dilapidated condition for a long time will be repaired soon. He said that he discussed this matter in...
article-image
दिल्ली , पंजाब

स्मार्ट हवेली’ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश…पंजाब और UP से लाई गई थीं 20 से 23 साल की लड़कियां

 ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. होटल ‘स्मार्ट हवेली इन’ में शनिवार देर रात छापेमारी के दौरान पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक...
article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दीयां ब्लाक गढ़शंकर – दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल ने एथलेटिक्स मुकाबलों में शानदार जीत हासिल कर जिला स्तरीय खेलों में कराया नाम दर्ज

गढ़शंकर,  10 सितम्बर: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में करवाई गईं खेडां वतन पंजाब दीयां खेलों में करवाए ब्लाक स्तरीय एथलेटिक्स मुकाबलों में क्षेत्र की विख्यात शिक्षण संस्थान दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल के...
Translate »
error: Content is protected !!