पंजाब को “दूसरा अहमद शाह अब्दाली” बनकर लूट रहे हैं केजरीवाल : रवनीत सिंह बिट्टू

by

चंडीगढ़, 09 मई (। पंजाब के लोगों ने अब अरविंद केजरीवाल के रूप में “दूसरा अहमद शाह अब्दाली” देख लिया है, जो सिर्फ पंजाब को लूटने के लिए यहां आया है। यह बात केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही।

बिट्टू ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आआपा) के मंत्री, विधायक और अधिकारी लगातार भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़े जा रहे हैं तथा पंजाब सरकार ने पूरे प्रदेश को “एटीएम” बना दिया है। उन्होंने कहा कि जब आआपा ने पंजाब में सरकार बनाई थी, तब वह स्वयं को ईमानदारी का प्रतीक बताती थी, लेकिन आज उसके कई मंत्री और नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हुए हैं।

बिट्टू ने कहा कि जिन मंत्रियों को आप सरकार ने स्वयं हटाया, उनकी सूची ही इस बात का प्रमाण है कि सरकार के भीतर भ्रष्टाचार कितना गहरा है। कहा कि लोकतंत्र में मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री किसी एक व्यक्ति की जेब से नहीं निकलते, बल्कि जनता उन्हें चुनती है। उन्होंने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़ती ताकत जनता के विश्वास का प्रतीक है और केजरीवाल को लोकतंत्र की मर्यादा समझनी चाहिए। बिट्टू ने आरोप लगाया कि भगवंत मान अपनी ही पार्टी के नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ मामले दर्ज करवाकर उन्हें दबाने की राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अमन अरोड़ा समेत कई नेताओं को राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए मामलों और दबाव का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब आआपा की “किकली राजनीति” और नाटकबाजी से तंग आ चुके हैं तथा अब सरकार से काम का हिसाब मांग रहे हैं। बिट्टू ने कहा कि भगवंत मान को केवल राजनीतिक नाटक और भाषणबाजी से बाहर निकलकर पंजाब के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग अब समझ चुके हैं कि आम आदमी पार्टी का पंजाब से कोई भावनात्मक या सांस्कृतिक रिश्ता नहीं है, बल्कि केवल “लेन-देन” का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सिख समाज का सम्मान और गौरव बढ़ा है।

बिट्टू ने कहा कि भाजपा पंजाब के सभी मुद्दों – चंडीगढ़, पंजाब के पानी, बीबीएमबी और बंदी सिखों के मुद्दे – का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार धारा 370 हटाई गई और देश में आतंकवाद तथा नक्सलवाद पर नियंत्रण पाया गया, उसी प्रकार पंजाब के मुद्दों का समाधान भी भाजपा की अगुवाई में होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में रजिस्ट्रियों से लेकर अन्य सरकारी कार्यों तक दलाली का राज कायम हो गया है और हर शहर में लोगों को लूटा जा रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस में ‘काली भेड़ों’ की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू : सूची अगले सप्ताह स्पीकर को भेजी जाएगी

चंडीगढ़, 11 सितंबर :   पंजाब सरकार ने पुलिस में ‘काली भेड़ों’ की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि ऐसे अधिकारियों की सूची विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को सौंपी जा सके। ...
article-image
पंजाब , समाचार

भाजपा का ‘मिशन 117 ….पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, सरकार बनाने का लक्ष्य: बीएल संतोष

पटियाला में संगठनात्मक बैठक में बोले बीएल संतोष- पंजाब बदलाव के लिए तैयार, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर पटियाला: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांव धमाई में ट्रेवल एजेंट के घर पर  ग्रेनेड फेंकने और फायरिंग करने की गोपी नवांशहरियां द्वारा जिम्मेदारी लेने के मामला : पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ फायरिंग करने का किया मामला दर्ज

गढ़शंकर। गांव धमाई में  ट्रेवल एजेंट के घर पर 9 और 10 जनवरी की रात करीव बारह वजे ग्रेनेड फेंकने और कुछ दिन पहले फायरिंग करने की गोपी नवांशहरियां द्वारा जिम्मेदारी लेने के मामले...
Translate »
error: Content is protected !!