ईडी ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु गिरफ्तार: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप Ajit कार्रवाई, पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

by
जालंधर : ईडी की टीम ने वीरवार को जालंधर कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले वीरवार सुबह भारत भूषण आशु को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया था। यहां शाम तक लगातार पूछताछ होती रही। ईडी सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के बाद आशु के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

            पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु जब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय के मंत्री थे, तब उन पर करीब 2 हजार करोड़ रुपये के टेंडरों में घोटाले का आरोप लगा था। पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडरों में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई थीं। इसके बाद तलाशी के दौरान ईडी को करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज मिले थे। इस दौरान करीब 30 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए थे।।

       उस समय पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई थी। इस मामले में तफ्तीश के दौरान ये जानकारी भी सामने आई है कि ट्रांसपोर्टिंग और सप्लाई के नाम पर काफी फर्जी वाहनों के नाम और उसके नाम का दुरुपयोग किया गया था। इसकी जांच पंजाब पुलिस की विजिलेंस ब्यूरो की टीम भी कर रही थी। उसी मामले को आधार बनाते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने इस केस को टेकओवर कर लिया और मामले की तफ्तीश के दौरान कई आरोपियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान काफी महत्वपूर्ण सबूतों को इकट्ठा किया गया था। केस को आगे बढ़ाते हुए आशु को बुलाया गया है।

दोपहिया वाहनों से दिखाई माल ढुलाई

लेबर ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में अनाज मंडियों में आरोपी वाहनों पर नकली नंबर प्लेट लगाकर माल की ढुलाई करते थे। वहीं, आरोपियों ने टेंडर लेने से पहले विभाग में वाहनों के गलत नंबर लिखवा दिए। जांच के दौरान पता चला कि जो नंबर लिखवाए थे वह स्कूटर, बाइक आदि दोपहिया के थे। जिन वाहनों के यह नंबर हैं, वह माल ढोने के लिए मान्य ही नहीं हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

kq vietlott – Khám Phá

kq vietlott kq vietlott nhà yếu là new đông hòn đảo hình thức giải trí online đang đắm đuối của hoàn toàn người mua. Bài viết này đang phiêu dạt sâu hơn về kq...
article-image
पंजाब

सैनी यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरिंदर सिंह लाली ने एडवोकेट अमरजोत सिंह सैनी की नियुक्ति पर आप कन्वीनर केजरीवाल का किया आभार व्यक्त

होशियारपुर, 30 सितंबर :  सैनी यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरिंदर सिंह लाली ने एडवोकेट अमरजोत सिंह सैनी को होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र का संगठन प्रभारी नियुक्त करने पर पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पूरे...
article-image
Uncategorized

कम से कम उनकी ब्लड रिपोर्ट तो दिखाओ -70 साल से ज्यादा उम्र का शख्स जो 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठा : किसान नेता डल्लेवाल की सेहत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

नई दिल्ली।  शंभू बॉर्डर मामले पर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत के नेतृत्व वाली दो सदस्यीय पीठ ने सुनवाई की. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर कोर्ट ने कहा कि पंजाब...
article-image
पंजाब

श्री सनातन धर्म सभा तलवाड़ा टाऊनशिप मे श्री कृष्ण जन्म अष्टमी मेला आयोजन प्रबंधन मे जुटे

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) : तलवाड़ा टाऊनशिप मे श्री कृष्ण जन्म अष्टमी मेला के आयोजन के प्रबंधों के लिए जुटे श्री सनातन धर्म सभा, तलवाड़ा के सदस्य पवन पुरी व कर्मचारी नेता बोधराज ने वताया...
Translate »
error: Content is protected !!