ईडी ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु गिरफ्तार: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप Ajit कार्रवाई, पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

by
जालंधर : ईडी की टीम ने वीरवार को जालंधर कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले वीरवार सुबह भारत भूषण आशु को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया था। यहां शाम तक लगातार पूछताछ होती रही। ईडी सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के बाद आशु के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

            पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु जब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय के मंत्री थे, तब उन पर करीब 2 हजार करोड़ रुपये के टेंडरों में घोटाले का आरोप लगा था। पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडरों में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई थीं। इसके बाद तलाशी के दौरान ईडी को करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज मिले थे। इस दौरान करीब 30 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए थे।।

       उस समय पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई थी। इस मामले में तफ्तीश के दौरान ये जानकारी भी सामने आई है कि ट्रांसपोर्टिंग और सप्लाई के नाम पर काफी फर्जी वाहनों के नाम और उसके नाम का दुरुपयोग किया गया था। इसकी जांच पंजाब पुलिस की विजिलेंस ब्यूरो की टीम भी कर रही थी। उसी मामले को आधार बनाते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने इस केस को टेकओवर कर लिया और मामले की तफ्तीश के दौरान कई आरोपियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान काफी महत्वपूर्ण सबूतों को इकट्ठा किया गया था। केस को आगे बढ़ाते हुए आशु को बुलाया गया है।

दोपहिया वाहनों से दिखाई माल ढुलाई

लेबर ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में अनाज मंडियों में आरोपी वाहनों पर नकली नंबर प्लेट लगाकर माल की ढुलाई करते थे। वहीं, आरोपियों ने टेंडर लेने से पहले विभाग में वाहनों के गलत नंबर लिखवा दिए। जांच के दौरान पता चला कि जो नंबर लिखवाए थे वह स्कूटर, बाइक आदि दोपहिया के थे। जिन वाहनों के यह नंबर हैं, वह माल ढोने के लिए मान्य ही नहीं हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

4 टूरिस्ट घने जंगल में फंसे : रास्ता रात में भटके, पुलिस और एसडीआरएफ ने 4 घंटे में निकाला

एएम नाथ। मंडी  :  रात में रास्ता भटक 4 मील के घने जंगल में फंसे चार टूरिस्ट को मंडी पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त अभियान में सुरक्षित बाहर निकाला। शनिवार रात को सड़क बंद...
article-image
पंजाब

संगरूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज : 48 वर्षीय महिला की शिकायत पर कार्रवाई, नौकरी और चेयरमैन पद का झांसा देने का आरोप

संगरूर: संगरूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह गागा के खिलाफ पुलिस ने एक 48 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला...
article-image
पंजाब , समाचार

तरन तारन में शान से लहराया तिरंगा, डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने परेड से ली सलामी

तरन तारन/गढ़शंकर, 15 अगस्त : भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड, तरन तारन में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में पंजाब...
article-image
पंजाब

Grand Finale of District Football

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/may 24 : The five-day district-level football tournament organized by the Subsidiary Training Centre (STC), BSF, Kharkan, as part of the Border Security Force’s Diamond Jubilee celebrations, concluded today with a grand closing...
Translate »
error: Content is protected !!