ईशांक कुमार 51,904 वोट लेकर बने विजेता : चुनाव पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र

by

होशियारपुर, 23 नवंबर: विधानसभा क्षेत्र 044- चब्बेवाल के उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को हुए मतदान की आज यहां व्यवस्थित ढंग से गिनती पूरी हुई, जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. ईशांक कुमार सबसे अधिक 51,904 वोट लेकर विजेता रहे।

स्थानीय रयात-बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत कुल 15 राउंड में वोटों की गिनती शुरू हुई। गिनती पूरी होने के बाद चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक आईएएस अधिकारी तपस कुमार बागची, डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल और रिटर्निंग ऑफिसर राहुल चाबा ने विजेता उम्मीदवार डॉ. ईशांक कुमार को प्रमाण पत्र सौंपा।

रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा ने बताया कि डॉ. ईशांक कुमार को कुल 51,904 वोट मिले, जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार रणजीत कुमार को 23,214, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सोहन सिंह ठंडल को 8,692 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा समाज भलाई मोर्चा के उम्मीदवार दविंदर कुमार सरोआ को 307, निर्दलीय उम्मीदवार दविंदर सिंह घेड़ा को 226, निर्दलीय उम्मीदवार रोहित कुमार टिंकू को 176 और नोटा को 884 वोट मिले।
गौरतलब है कि चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर को हुए मतदान के दौरान 53.43 प्रतिशत मतदान हुआ था।
—
कैप्शन: चुनाव पर्यवेक्षक तपस कुमार बागची, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. ईशांक कुमार को विजेता बनने पर प्रमाण पत्र सौंपते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिर के आर-पार हुई गोली : दोस्त के घर गया था प्रिंस, हत्या के आरोप लगाए परिजनों ने

राजपुरा    राजपुरा का रहने वाला प्रिंस, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अपने दोस्तों के पास गांव जांसले आया हुआ था। 11 दोस्त आपस में बैठकर खेल रहे थे। उनके दोस्त के...
article-image
पंजाब

दोआबा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा बीबी महिंदर कौर व कूनर परिवार का सम्मान 

गढ़शंकर, 31 मार्च: दोआबा स्पोर्ट्स क्लब डघाम द्वारा बीबी महिंदर कौर व कूनर परिवार का सम्मान किया गया। क्लब पदाधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि बीबी महिंदर कौर ने दोआबा स्पोर्ट्स क्लब के लिए...
article-image
पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा की एडिशन सेशन जज रायपुर, छत्तीसगढ़ अमित कोहली से विशेष बातचीत

वकील से जज बनने के सफर और न्याय व्यवस्था से जुड़े कई अहम पहलुओं पर चर्चा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने एडिशनल सेशन जज अमित कोहली से एक विशेष बातचीत की,...
article-image
पंजाब

साहिबजादा अजीत सिंह को समर्पित कुश्तियां 26 जून को

माहिलपुर – साहिबजादा अजीत सिंह को समर्पित कुश्तियां का प्रोग्राम एनआईआर के सहयोग से रविवार को गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल में कराया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रणजीत सिंह सहोता व...
Translate »
error: Content is protected !!