ई-टूल्स पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन – प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने किया शुभारंभ

by

एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा आज यहां कॉलैबफाइल्स, ईताल और जीओवीडॉटइन सिक्योर इंट्रानेट वेब पोर्टल पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने किया। उन्होंने कार्यशाला में विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों के प्रतिभागियों को सूचना प्रौद्योगिकी आधारित तकनीकी समाधानों का पूर्ण उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि कॉलैबफाइल्स क्लाउड नेटिव और वेब सक्षम प्लेटफॉर्म पर दस्तावेजों, स्प्रैडशीट्स, प्रस्तुतियों तथा वेब फॉर्म के लिए एक मंच प्रदान करता है। सचिव, आयुष तथा डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस, राखिल काहलों कार्यशाला में विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
उप-महानिदेशक एवं राज्य समन्वयक एन.आई.सी. इंद्र पाल सिंह सेठी ने कार्यशाला में विभिन्न विषयों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को कॉलैबफाइल्सए ईताल और जीओवीडॉटइन सिक्योर इंट्रानेट वेब पोर्टल से परिचित करवाना है। इन प्लेटफार्मों का लक्ष्य सुरक्षित संचार की सुविधा प्रदान करना, डाटा हैंडलिंग को बढ़ाना और सरकारी कार्यालयों के संचालन को सुव्यवस्थित करना है। डॉ. पी. गायत्री, प्रमुख कॉलैबफाइल्स तथा डॉ. ओ.पी. गुप्ता, निदेशक (आईटी) ने विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतिकरण दिया।
उप-महानिदेशक एवं राज्य सूचना-विज्ञान अधिकारी अजय सिंह चहल ने मुख्य अतिथि और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया तथा इन डिजिटल टूल्स के कार्यान्वयन के महत्व पर प्रकाश डाला।
वरिष्ठ निदेशक (आईटी) भूपिंद्र पाठक ने प्रदेश में इन पहलों को अपनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों तथा एन.आई.सी. हिमाचल प्रदेश राज्य केंद्र एवं जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

45 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का टीकाकरण आज से, पंचायत प्रतिनिधि करें प्रेरितः डीसी

ऊना – कोरोना की रोकथाम के लिए आरंभ किए गए टीकाकरण अभियान के तहत 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। इसके लिए व्यक्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम 25 सितंबर को पीएमजीकेए योजना के तहत लाभार्थियों के साथ करेंगे वर्चुअल संवाद

ऊना, 10 सितंबर: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 25 सितंबर से आरंभ होगी। इस संबंध में आज एनआईसी ऊना में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले के सचिव सीपाल रासु तथा निदेशक केसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 नवंबर तक कर सकते हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका के पदों के लिए आवेदन

धर्मशाला, 25 अक्तूबर। बाल विकास परियोजना धर्मशाला के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के बारह पद भरे जाने तय हुए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला रमेश जागवान ने जानकारी दी कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में दिव्यांगों के साथ होता अन्याय को क्यों अनदेखा कर रहे हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सचिवालय के पास अपनी मांगों को लेकर सचिवालय जा रहे दृष्टिबाधित छात्रों से बलप्रयोग किए जाने की घटना को अत्यंत शर्मनाक बताया। दृष्टिबाधित छात्रों के...
Translate »
error: Content is protected !!