पालमपुर के गौरव और सौंदर्य को बरकरार रखना सभी की जिम्मेवारी: आशीष बुटेल

by
नगर निगम पालमपुर की सामान्य सदन बैठक में लिए विकासात्मक निर्णय
एएम नाथ। पालमपुर, 10 दिसम्बर : नगर निगम पालमपुर की सामान्य सदन बैठक का आयोजन मेयर गोपाल नाग की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में विधायक आशीष बुटेल ने शिरकत की। बैठक में नगर निगम पालमपुर के सभी पार्षदगण उपस्थित रहे और बैठक के दौरान विभिन्न विकासात्मक एजेंडा पर चर्चा की गई।
बैठक में आमंत्रित करने के लिये विधायक आशीष बुटेल ने आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर, हिमाचल प्रदेश का प्रमुख शहर है। इसके गौरव और सौंदर्य को बरकरार रखना सभी की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम बहुत बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बैठक पालमपुर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और आने वाले समय में इन योजनाओं से शहरवासियों को अनेक लाभ होंगे।
उन्होंने कहा कि पालमपुर के विकास और यहां सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिये सरकार हर सहयोग के लिये तैयार है।
बैठक में पार्षदों ने एजेंडा पर अपने-अपने बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में राधा कृष्ण मंदिर पार्किंग के पार्किंग निर्माण का कार्य 2025 तक पूरा करने पर निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त महिला स्वयं सहायता समूह को साप्ताहिक बाजार आयोजित करने के लिए एक निर्धारित स्थान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अन्य वार्डों में भी इसी तरह के स्थानों की पहचान की जाएगी ताकि महिला स्वयं सहायता समूह के कल्याण को बढ़ावा मिल सके।
बैठक में पालमपुर के मौजूदा सार्वजनिक पार्कों को उन्नत किया जाएगा ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। नगर निगम नवोदय और सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को कोचिंग सहायता प्रदान करना जारी रखेगा। बैठक में नगर निगम ने विभिन्न वार्डों में ई-लर्निंग केंद्रों के विकास का निर्णय लिया है। पहला ई-लर्निंग केंद्र राजपुर वार्ड में स्थापित किया जाएगा, जहां युवाओं और बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
बैठक के दौरान मेयर ने निगम को विकासात्मक गतिविधियों की गति को तेज करने की विशेष दिशा-निर्देश दिए ताकि पालमपुर शहर के नागरिकों की भलाई सुनिश्चित की जा सके। निगम द्वारा लिए गए निर्णयों को लेकर सभी पार्षदों ने अपनी सहमति व्यक्त की और उन्हें कार्यान्वित करने के लिए तत्परता दिखाई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री का हिमाचल दौरा जल्द….. हर विषय पर हुई विस्तृत चर्चा : जयराम ठाकुर

दिल्ली से लौटे नेता प्रतिपक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री से मिलने के लिए हमें कांग्रेस नेताओं से परमिशन लेने की जरूरत नहीं राहुल और प्रियंका शिमला आकर भी कांग्रेस नेताओं को मिलने का समय नहीं...
हिमाचल प्रदेश

अंब में किसानों/बागवानों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित : चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत

ऊना, 25 मई – बगवानी विभाग द्वारा अम्बेदकर भवन अंब में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर किसान/बागवानों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC तथा SSP मण्डी के कार्यालयों का देई कार्यक्रम के तहत छात्राओं को एक्सपोजर विजिट करवाया :

मंडी 7 दिसंबर: बाल विकास परियोजना अधिकारी,सदर, मंडी वंदना शर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना सदर मंडी के पर्यवेक्षक वृत्त टारना द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) मंडी की बारहवीं कक्षा की कला...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में एन.सी.सी. के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन : एन.सी.सी. का उद्देश्य युवाओं को एकता और अनुशासन सिखाना – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि एन.सी.सी. (नेशनल कैडेट कोर) का उद्देश्य युवाओं को एकता और अनुशासन...
Translate »
error: Content is protected !!