उड़नपरी सीमा का गोल्डन डबल : 10 हजार मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

by

राष्ट्रीय इंटरस्टेट चैंपियनशिप में सीमा का दमदार प्रदर्शन, एशियन गेम्स के लिए चयन पक्का

चम्बा की बेटी सीमा ने फिर बढ़ाया प्रदेश का मान, एक ही प्रतियोगिता में दूसरा गोल्ड जीता

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा की अंतरराष्ट्रीय धाविका और ‘उड़नपरी’ के नाम से प्रसिद्ध सीमा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णिम सफलता हासिल की है। भुवनेश्वर (उड़ीसा) स्थित कलिंगा स्टेडियम में 24 से 28 जून तक आयोजित 65वीं राष्ट्रीय इंटरस्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 34:28.75 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
यह देश की सबसे प्रतिष्ठित ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है, जहां से एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। सीमा इससे पहले 5,000 मीटर दौड़ में विदेशी प्रतियोगिता के दौरान एशियन गेम्स की निर्धारित क्वालीफाइंग टाइमिंग हासिल कर चुकी थीं। हालांकि अंतिम चयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करना जरूरी था। 10,000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही सीमा ने आगामी एशियन गेम्स के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।
इस उपलब्धि के पीछे सीमा की कड़ी मेहनत और उनके प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने विदेशी कोच स्कॉट सिमन्स तथा भारतीय कोच अजीथ मार्कोज़ का विशेष आभार व्यक्त किया। सीमा ने अपने प्रायोजक रिलायंस फाउंडेशन युथ स्पोर्ट्स को भी इस सफलता का प्रमुख आधार बताया।
सीमा ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य सितंबर में जापान के नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। उनकी इस उपलब्धि से चम्बा सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुपरहीरो बनकर आग की लपटों के बीच उतरेंगे IIT मंडी के ड्रोन : 5 मिनट में होगा एक्शन; हवा और जमीन से करेगा प्रहार

मंडी : जब कहीं भीषण आग लगती है, तो चीख-पुकार और धुएं के गुबार के बीच जांबाज दमकलकर्मी जान जोखिम में डालकर अंदर दाखिल होते हैं। कई बार संकरी गलियां, ऊंची इमारतें या जहरीली गैस...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शंभू बॉर्डर को खोलने के लिए Supreme Court का आया ये नया आदेश

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शंभू बॉर्डर अभी नहीं खुलेगा। इस मामले को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई हैं, जिसमें सुप्रीम...
article-image
पंजाब

रिजनल सेंटर के विद्यार्थियों ने आशा किरण स्कूल में कैंप लगाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब यूनिवर्सिटी के स्वामी सर्वानंद गिरि क्षेत्रीय केंद्र ऊना रोड के एनएसएस के विद्यार्थियों द्वारा जेएसएस आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला में कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान स्पेशल बच्चों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार में थी दुल्हन, ट्रैफिक पुलिस ने रोकी गाड़ी , चालान काटने की बजाय …पंजाब पुलिस बोली शादी मुबारक

उत्तर भारत में एक बार फिर विंटर वेडिंग सीजन ने तेजी पकड़ ली है. सोशल मीडिया पर शादी से एक बार फिर एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं. अब जो सोशल...
Translate »
error: Content is protected !!