सरकारी दावों के उलट बिजली कटौती से परेशान उद्योग; धान सीजन के लिए भी नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली – पवन दीवान

by

लुधियाना, 29 जून: लुधियाना शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने उद्योगों पर लगातार लग रही भारी बिजली कटौती के कारण हो रहे बड़े आर्थिक नुकसान को लेकर पंजाब सरकार की कड़ी आलोचना की है।

यहां जारी एक बयान में, दीवान ने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे बड़े-बड़े दावों के विपरीत जमीनी हकीकत यह है कि न केवल उद्योगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है, बल्कि धान सीजन के दौरान एपी फीडरों को भी पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। बिजली संकट के कारण जहां उद्योग बुरी तरह प्रभावित हैं, वहीं किसान भी धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो चुके हैं।

उन्होंने खुलासा किया कि पीएसपीसीएल में डायरेक्टर (जनरेशन) की नियुक्ति भी कुछ महीने पहले ही हुई है, जिसका मुख्य कार्य बिजली की खरीद सुनिश्चित करना होता है। लेकिन यहां भी पीएसपीसीएल की विफलता साफ दिखाई देती है व शनिवार और गुरुवार की रात उद्योगों पर बिजली कटौती लागू की गई है। उन्होंने बताया कि पावरकॉम की इंजीनियरिंग संगठन लंबे समय से थर्मल प्लांट की आवश्यकता पर जोर देता आ रहा है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

कांग्रेसी नेता ने जोर देते हुए, कहा कि एमएसएमई उद्योगों पर लगातार लग रही भारी बिजली कटौती ने राज्य की आर्थिक स्थिति को और अधिक खराब कर दिया है। उन्होंने कहा कि उद्योग पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और बिजली उनके लिए जीवनरेखा का काम करती है। यदि यही स्थिति बनी रही तो राज्य में रोजगार, विकास और औद्योगिक उत्पादन पर लंबे समय तक नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिता की आग बुझा कर अधजला शव पुलिस ने कब्जे में लिया : बेटे ने की अपने 70 वर्षीय पिता की हत्या

फतेगढ़ साहिब। थाना चुन्नी कलां में पड़ते गांव ताजपुरा में जमीन के लालच में एक बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता को पीट पीटकर मौत के घात उतार दिया। दूसरी ओर पुलिस कार्रवाई से...
article-image
पंजाब

पंजाब की स्थिति भयावह होती जा रही : राजा वड़िंग

चंडीगढ़। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज अमृतसर में हुए बम विस्फोट के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। विस्फोट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा...
article-image
पंजाब

राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकता हूं : राज्यपाल ने भगवंत मान को दी चेतावनी

चंडीगढ़ : भगवंत मान की सरकार और राज्यपाल के बीच चल रही तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित दोनों ही समय-समय पर एक-दूसरे पर...
article-image
पंजाब

नहर वाली सड़क किनारे नामात्र रेलिंग बन रही जान का खौ -स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पानी से भारी नहर में गिरी

गढ़शंकर, 25 जून : रूपनगर से आदमपुर तक जाने वाली बिस्त दोआब नहर आजकल लोगों के लिए जान का खौ बनी हुई है। दरअसल गढ़शंकर के बंगा मार्ग से लेकर गांव ऐमा जट्टां तक...
Translate »
error: Content is protected !!