उतराला में राष्ट्रीय आयुष मिशन के सौजन्य से “स्वस्थ ग्राम–समृद्ध ग्राम” कार्यक्रम तथा आयुष मेले का आयोजन

by
एएम नाथ।  बैजनाथ, 16 मार्च  : आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश उपमंडल बैजनाथ राष्ट्रीय आयुष मिशन के सौजन्य से सोमवार को ग्राम पंचायत माधोनगर के उतराला में आयुष ग्राम परियोजना के अंतर्गत “स्वस्थ ग्राम–समृद्ध ग्राम” कार्यक्रम एवं आयुष मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।May be an image of one or more people and text
मुख्य अतिथि विधायक किशोरी लाल ने अपने संबोधन में कहा कि आयुष पद्धति भारत की प्राचीन एवं समृद्ध चिकित्सा प्रणाली है जो न केवल रोगों के उपचार में सहायक है बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए भी प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनी दिनचर्या में शामिल कर अनेक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जिया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है ताकि लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों में आयुर्वेद और योग के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा लोग इन्हें अपनी दैनिक जीवनशैली में अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं।May be an image of ‎temple and ‎text that says "‎원산의 जल जीवन मिशन A A 為 mIL ग्ाम पं. माधीनगर बि. बि.ख. ख. बैजनाथ जिला कागड़ा हिमाचल جد याम पेय रस्प औीग प्रररक कुमार আদ্রন मिति धायत् मंदव‎"‎‎
विधायक ने कहा कि आयुर्वेद प्राचीन चिकित्सा पद्धति होने के साथ-साथ प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने की सीख भी देती है। उन्होंने लोगों से जैविक एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को अपनी दिनचर्या में अपनाने का आह्वान किया ताकि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग द्वारा विभिन्न विषयों पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इसमें एंटी-नेटल एवं पोस्ट-नेटल देखभाल, गर्भ संस्कार एवं स्वर्ण प्राशन, आयुर्वेद परिचर्चा, योग जागरूकता गतिविधियां, संक्रामक रोगों से बचाव, आयुर्वेदिक आहार, घरेलू उपचार तथा औषधीय पेय पदार्थों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।No photo description available.
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर, योग जागरूकता शिविर तथा आयुष मेले का भी आयोजन किया गया। आयुष मेले में जड़ी-बूटियों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें विभिन्न औषधीय पौधों के महत्व, उपयोग एवं संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान विधायक किशोरी लाल ने आयुष विभाग बैजनाथ द्वारा प्रकाशित “आयुर्वेद संक्षिप्त परिचय” पत्रिका का विमोचन किया व लोगों को औषधीय पौधे वितरित कर अपने घरों में औषधीय पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में रक्तचाप,शुगर, आंख, कान, नाक, हीमोग्लोबिन तथा बाल रोग सहित अन्य जांचें की गई तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।May be an image of one or more people and temple
इस अवसर पर एस डी ए एम ओ बैजनाथ डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मनमीत, डॉ. सुभीता जग्गी, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. महेश गुलेरिया, डॉ. संजय कुमार, डॉ. हरीश, मिलाप भट्ट एवं महिंद्र डोहरी सहित आयुष विभाग के कर्मचारी तथा क्षेत्र के ग्रामीण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर के त्रिदेव और  पंच-परमेश्वर सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : हर महीने लाखों करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास है मोदी की गारंटी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। सुंदरनगर :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हर महीने लाखों करोड़ रुपए के उद्घाटन और शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। 10 साल के कार्यकाल में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा दीवार एवं बाड़ बंदी के लिए 10 लाख की धनराशि को स्वीकृति प्रदान : गौ सदन तुनुहट्टी की बढ़ेगी क्षमता, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

चंबा, 5 सितंबर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत लाहडू-चिंहा, तुनुहट्टी, नैनीखड्ड, सहित राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ए के तहत प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलता की कहानियां- सीरा-बड़ियां व स्वैटर बुनने जैसे पारम्परिक कार्यों को व्यवसाय बना लिखी

स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर उद्यमी बन रहीं बल्ह की महिलाएं – सिलाई-कढ़ाई के कार्य हों या सीरा-बड़ियां बनाने की विधि, महिलाएं इनमें पारंगत मानी जाती हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी यह कला उनमें स्वभाविक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भर्ती रैली में 2310 में से 1955 अभ्यर्थियों ने दिया फिजिकल टेस्ट : अग्निवीर भर्ती में फिजिकल टेस्ट देने के लिए पांचवें दिन पहुंचे 317 अभ्यर्थी

मंडी, 24 दिसम्बर :   अग्निवीर भर्ती रैली के पांचवें दिन रविवार को 317 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट देने के लिए मंडी के पड्डल ग्राउंड पहुंचे। पांचवें दिन जिला मंडी की सदर तहसील से लिखित परीक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!