उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान होंगे ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि : DC

by

ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों बारे बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन से संबंधित तैयारियों बारे उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने आयोजन से जुड़े सभी ज़िला अधिकारियों को समारोह की गरिमा के अनुरूप प्रबंध-व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को निर्देशित किया।

उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ज़िला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। चंबा के चौगान नंबर एक में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त ने समारोह के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को चौगान की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और एनएसएस तथा वन विभाग की टुकड़ियां मार्च पास्ट करेंगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। समारोह में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी महेला, एसडीएम प्रियांशु खाती, एसी टू डीसी अपराजिता चंदेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 सगी बहनों ने कर दिया कमाल….एक साथ क्रैक की यूजीसी नेट परीक्षा…मां करती मजदूरी : पिता हैं पुजारी

चंडीगढ़ । दिहाड़ी-मजदूरी के जरिए आजीविका कमाने वाली मां और ‘ग्रंथी’ पिता की तीन बेटियों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) उत्तीर्ण कर मिसाल कायम की। रिम्पी कौर (28),...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेकेड पार्टी में पहुंचीं इंडियन एक्ट्रेस : 20 मिनट में ही भागी : फिर बोली मुझे किसी के प्राइवेट पार्ट्स नहीं देखने

एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति यूरोप में वेकेशन मना रही है। हाल ही में उन्होंने जर्मनी के बर्लिन में ‘नेकेड पार्टी’ अटेंड की. एक्ट्रेस ने इस पार्टी के बारे में बात की है और अपना खराब...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गद्दारी कर छह कांग्रेस विधायक राजनीतिक मंडी में बिके : खरीद फरोख्त की राजनीति पर पूर्ण विराम लगाने की जिम्मेदारी अब प्रदेश के मतदाताओं की : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ : नाहन। हिमाचल में आई भीषण आपदा के दौरान शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश को केंद्र सरकार से राहत राशि जारी करने के लिए कोई भी प्रशन लोकसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खूनी खेल पत्नियों का : प्रेम में पति बना बाधा तो उतारा मौत के घाट

लुधियाना  : पंजाब के लुधियाना से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां दो अलग-अलग इलाकों में पत्नियों ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी है. पहला मामला थाना...
Translate »
error: Content is protected !!