DC राघव शर्मा ने जिलावासियों से नदी, नालों व खड्डों से दूर रहने की अपील की : आने वाले 48 घंटों को मध्यनज़र रखते हुए जारी की एडवाइज़री

by

ऊना, 7 जुलाई – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विज्ञान केन्द्र, शिमला द्वारा आने वाले 48 घंटों में जिला ऊना के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा व अचानक बाढ़ का पूर्वानुमान है। उन्हांेने जिलावासियों से आहवान किया है कि स्वां नदी एवं अन्य खड्डों, नालों के समीप जाने या उनको पार करने से परहेज करें ताकि सुरक्षित रह सकें। उन्होंने जिले के किसी भी क्षेत्र में नदी, नालों और खड्डों के आस-पास अस्थायी रूप से रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे समय रहते सुरक्षित स्थानों पर चले जाएँ जिससे कि वे बरसात के दौरान होने वाले किसी संभावित खतरे से सुरक्षित रह सकें। उन्हांेने बताया कि चेतावनी जारी होने के बाद भी कुछ लोग नदी नालों और खड्डों के समीप चले जाते हैं, जिससे वह स्वयं की जान जोखिम में डाल देते हैं।
उपायुक्त राघव शर्मा ने सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी सगठनों, एवं नागरिकों से अपील की है कि वे इस सन्देश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि सूचना को मद्देनजर रखते हुए अगले 48 घंटे तक सतर्क रहें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

मंडी, 30 दिसंबर। मंडी जिले में फोरलेन परियोजना में  निर्माणाधीन सुरंगों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच को लेकर गठित संयुक्त निरीक्षण समिति ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम)डॉ. मदन कुमार की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा जिलाध्यक्ष में 28 मई को द्वितीय चरण के अंतर्गत 116 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 28 मई को द्वितीय चरण के अंतर्गत ज़िला के 116...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कई मायनों में ऐतिहासिक रहा विस का शीतकालीन सत्र : केवल पठानिया

धर्मशाला में सबसे लंबे सत्र का हुआ आयोजन, 35 बैठकें भी हुई पूर्ण कांगड़ा जिला के मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात एएम नाथ। धर्मशाला :  उप मुख्यसचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरभद्र सिंह ने राजनीति ही नहीं, प्रदेशवासियों के दिलों पर भी किया राज : मुकेश अग्निहोत्री

सराहन में पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा का अनावरण; उपमुख्यमंत्री बोले—आधुनिक हिमाचल के निर्माण में रहा अविस्मरणीय योगदान रोहित ठाकुर ने कहा—‘सर्वत्र हिमाचल, सर्वत्र विकास’ की सोच ने प्रदेश को दी नई पहचान; विक्रमादित्य सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!