मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर पिता बने, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म : बेटी की फोटो भी मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर की अपलोड

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने मोहाली स्थित प्राइवेट अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी। इसके बाद बेटी की फोटो भी मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया अपलोड कर दी है। उन्होंने लिखा कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री के पारिवारिक सदस्य भी अस्पताल में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री भगंवत मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर से जुलाई 2022 में दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उनका तलाक हो गया था।
डॉ. गुरप्रीत कौर के गर्भवती होने की सूचना भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद आम लोगों से शेयर की थी। लुधियाना में 26 जनवरी के समागम में मुख्यमंत्री शामिल होने गए थे। इस दौरान वह मंच से कहा कि बेटियों को कोख में नहीं मारना चाहिए। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। उसी मंच से मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनके घर में भी मार्च में खुशियां आने वाली हैं। उनकी पत्नी गर्भवती है। साथ ही मार्च माह में वह बच्चे को जन्म देंगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं। इससे पहले उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से बेटा दिलशान और बेटी सीरत हैं। 2015 में इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था। जब भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे, तो उस समय आयोजित समागम में दोनों बच्चे शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। उनके परिवार में 3 बहनें हैं। 2017 में उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान से हुई। तब भगवंत मान संगरूर से लोकसभा सांसद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया एचपीवी वैक्सीनेशन का शुभारंभ

एएम नाथ। हमीरपुर 29 मार्च। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय की ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की लड़कियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान रविवार को जिला हमीरपुर में भी 32...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला शहर में नहीं चलेंगी 100 प्राइवेट बसें : क्या रहेगा विकल्प?

एएम नाथ । शिमला :  राजधानी शिमला में सोमवार को निजी बसें नहीं चलेगी। शिमला में मिनी बस चालक एवं परिचालक संघ हड़ताल पर हैं। ऐसे में शहर में लोगों को सप्ताह के पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बदहाल सड़कों ने धीमी की तीर्थन घाटी के पर्यटन कारोबार की रफ्तार

चार साल से बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी का आरोप, कारोबारियों ने एसडीएम के समक्ष उठाए मुद्दे; 10 दिन बाद गुशैनी में होगी विभागीय बैठक गुशैनी/बंजार (परस राम भारती)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल नहीं थमेंगी विकास की रफ़्तार, अबकी बार चार सौ पार : गडकरी ने दी है एक लाख करोड़ रुपये के सड़कों की गारंटी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। कुल्लू :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब हिमाचल में विकास की रफ़्तार नहीं रुकने वाली हैं। आने वाले समय में हिमाचल में सड़कों, फ़ोर लेन, सुरंगों और पुलों का...
Translate »
error: Content is protected !!