हिमाचल नहीं थमेंगी विकास की रफ़्तार, अबकी बार चार सौ पार : गडकरी ने दी है एक लाख करोड़ रुपये के सड़कों की गारंटी : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। कुल्लू :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब हिमाचल में विकास की रफ़्तार नहीं रुकने वाली हैं। आने वाले समय में हिमाचल में सड़कों, फ़ोर लेन, सुरंगों और पुलों का जाल बिछने वाला है। यह नरेन्द्र मोदी की गारंटी हैं, जिसे हम लोगों के बीच हमारे हाईवे मैन नितिन गडकरी ने स्वयं दी हैं, आने वाले समय में हिमाचल में एक लाख करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाएं चल रही होंगी। उन्होंने कहा कि आज चंडीगढ़ से मंडी और शिमला पहुँचने में तीन घंटे से कम समय लगता है। चंडीगढ़ से मनाली पहुंचने में 5 घंटे का समय लग रहा है। यह हमारे प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री के कठिन परिश्रम से संभव हो पाया है। आपदा के समय फ़ोर लेन को बड़े पैमाने पर नुक़सान हुआ।
नितिन गडकरी स्वयं हिमाचल आए और उन्होंने हवाई मार्ग से लेकर सड़क मार्ग से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सभी सड़कों को जल्दी से जल्दी सही करने के निर्देश दिये।  रिकॉर्ड समय में सड़कें सही हुईं। हिमाचल के हाईवे से लगती सड़कों को एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी लिंक रोड और पुलों को भी सही करवाने की जिम्मेदारी भी नितिन गडकरी ने ली। जिसकी वजह से आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लोगों को बहुत राहत मिली।
जयराम ठाकुर ने कहा कि नितिन गडकरी ने आपदा के समय हिमाचल प्रदेश को चार सौ करोड़ रुपये का सीआरएफ़ फण्ड भी दिया। जिससे हिमाचल सरकार के अन्तर्गत आने वाली सड़कों की मरम्मत की जा सके। हाल ही में कीर्तपुर-मनाली, शिमला-मटौर फ़ोर लेन पर काम चला हुआ है। अटल टनल के साथ साथ हिमाचल में कई किलोमीटर लंबी टनल्स का जाल बिछ रहा है। आने वाले समय में यह काम और तेज गति से होने वाला है। इसके लिए नरेंद्र मोदी को चार सौ से ज़्यादा सीटों से प्रधानमंत्री बनाना है। जिसमें हिमाचल की सभी चारों सीटों का सहयोग होना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं की बात को सुने और गेस्ट टीचर पॉलिसी वापस ले सरकार – जो वादा था सरकार निभाए और युवाओं को पक्की नौकरी दे : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की मनमानी नहीं चलेगी। जब जो मन में आए उसे पॉलिसी बनाकर प्रदेश के ऊपर नहीं थोपा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के गांव बीनेवाल के जंगल बड़े सत्तर पर चलाया जा रहा अवैध खैर का डिपो : पंजाब व हिमाचल से चोरी खैर के पेड़ काट कर खैर इस डिपो में पहुंचाया जाता

वन माफिया चोरी पेड़ काट कर लेकर आने वालों से चार से पांच हजार में प्रति किवंटल खरीदता है खैर की लकड़ और आगे वेचता 14 से 15 हजार प्रति क्विंटल गढ़शंकर :  वन...
हिमाचल प्रदेश

अमर शहीद राकेश कुमार की शहादत पर नेता प्रतिपक्ष ने प्रकट किया शोक

एएम नाथ। मंडी  :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से लोहा लेते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र की छम्यार पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट में खत्म हुआ पूर्व विधायक होशियार सिंह का पेंशन विवाद…2 हफ्तों में जारी होगा पैसा

एएम नाथ l देहरा : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक होशियार सिंह की पेंशन से जुड़ी याचिका का निपटारा कर दिया है. अदालत ने यह फैसला विधानसभा सचिवालय की...
Translate »
error: Content is protected !!