बदहाल सड़कों ने धीमी की तीर्थन घाटी के पर्यटन कारोबार की रफ्तार

by

चार साल से बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी का आरोप, कारोबारियों ने एसडीएम के समक्ष उठाए मुद्दे; 10 दिन बाद गुशैनी में होगी विभागीय बैठक

गुशैनी/बंजार (परस राम भारती)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की खूबसूरत तीर्थन घाटी में पर्यटन कारोबार बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते प्रभावित हो रहा है। खराब सड़कों और संपर्क मार्गों की स्थिति ने पर्यटकों की आवाजाही पर असर डाला है। हालात ऐसे हैं कि दिवाली की छुट्टियों के दौरान भी घाटी में पर्यटकों की संख्या अपेक्षा से काफी कम रही। इससे स्थानीय पर्यटन कारोबारियों और इससे जुड़े परिवारों की चिंता बढ़ गई है।

इन समस्याओं को लेकर तीर्थन संरक्षण एवं पर्यटन विकास एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने उपमंडल अधिकारी बंजार पंकज शर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। बैठक में कारोबारियों ने मुख्य रूप से घाटी की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों से पर्यटन क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। इसका सीधा असर होमस्टे, होटल, टैक्सी, ट्रैवल एजेंसियों और ट्रेकिंग गतिविधियों पर पड़ रहा है।

प्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए बेहतर सड़क संपर्क, मोबाइल नेटवर्क, निर्बाध बिजली-पानी की आपूर्ति और सार्वजनिक शौचालय जैसी सुविधाएं जरूरी हैं। इनकी कमी के कारण पर्यटकों को परेशानी होती है और स्थानीय कारोबार भी प्रभावित होता है। पर्यटन पर निर्भर सैकड़ों परिवारों की आजीविका को देखते हुए प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने सड़कों की मौजूदा स्थिति और विभागीय पक्ष से अवगत करवाया। इसके अलावा नए भवनों के निर्माण, टीसीपी नियमों, बिजली-पानी की व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मत्स्य विभाग और घाटी के पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

एसडीएम पंकज शर्मा ने सुझाव दिया कि स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों को मिलकर एक संयुक्त स्थानीय समिति बनानी चाहिए, जो विभिन्न विभागों के साथ निरंतर संपर्क रखकर समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करे। उन्होंने सभी समस्याओं और उनके संभावित समाधानों को लिखित रूप में प्रशासन के समक्ष रखने को कहा।

एसडीएम ने आश्वासन दिया कि करीब 10 दिन बाद गुशैनी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। इसमें लोक निर्माण विभाग, टीसीपी, विद्युत विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और मत्स्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में तीर्थन संरक्षण एवं पर्यटन विकास एसोसिएशन के अध्यक्ष वरुण भारती सहित राजेंद्र ठाकुर, महेंद्र विष्ट, अजय कुमार, क्रिस्टोफर मित्रा और पंकी सूद मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सूचना एवं जन संपर्क विभाग में निजी सहायक सदानन्द कपिल सेवानिवृत्त

एएम नाथ। शिमला : सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय में आज निजी सहायक सदानन्द कपिल की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। सदानन्द कपिल ने 18 जनवरी, 1989 को विभाग में आशुटंकक के...
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 पंजीकरण और चयन प्रक्रिया

एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन 11 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली में किया जाएगा। जैसा कि श्रीमतीइरा प्रभात राज्य निदेशक हिमाचल प्रदेश, नेहरू युवा केंद्र संगठन(युवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठगी – 100 से अधिक ट्रांजेक्शन से शातिरों के तीन दर्जन खातों में भेजे एक करोड़ रुपये,

रोहित भदसाली।  मंडी  : जिला मंडी के एक सेवानिवृत्त अधिकारी से हुई एक करोड़ रुपये की ठगी के मामले में साइबर पुलिस थाना मध्य जोन की टीम जांच करते हुए तथ्य जुटा रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिला के भोरंज में 150 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

भोरंज : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र के लिए 150 करोड़ रुपए की 12 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। ...
Translate »
error: Content is protected !!