उपभोक्ता ‘ई-केवाइसी पीडीएस एचपी’ ऐप्लिकेशन के जरिए घर बैठे कर सकते हैं ई-केवाइसी – राजीव शर्मा

by

राशन कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया जारीऊना

रोहित जसवाल , 15 जनवरी। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, राजीव शर्मा ने बताया कि जिला में ई-केवाईसी के तहत राशन कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है, ताकि समस्त पात्र लाभार्थियों की पहचान की जा सके और उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला में 3,25,955 उपभोक्ताओं की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, जबकि शेष उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उनके राशन कार्डों को अस्थाई रूप से ब्लॉक कर दिया जाएगा।

राजीव शर्मा ने सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की कि वे शीघ्र अपने राशन कार्ड के साथ ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। उपभोक्ता घर बैठे गूगल प्ले स्टोर से ‘ई-केवाईसी पीडीएस एचपी’ ऐप्लिकेशन डाउनलोड कर अपना राशन कार्ड नंबर और आधार संख्या दर्ज करके फेस सत्यापन के जरिए अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा, उपभोक्ता अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकान या लोकमित्र केंद्र जाकर बायोमैट्रिक के माध्यम से भी अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 या जिला नियंत्रक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226016 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा संबंधित खंड निरीक्षक ऊना रजनी कालिया मोबाइल नम्बर 78760-89019, खंड निरीक्षक हरोली दीपक शर्मा मोबाइल नम्बर 86279-08080, खंड निरीक्षक बंगाणा नरेश कुमार मोबाइल नम्बर 86279-08080 और खंड निरीक्षक अम्ब व गगरेट सरोज कुमार मोबाइल नम्बर 94595-27954 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
राजीव शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा ई-केवाईसी प्रक्रिया के लिए दूरभाष के माध्यम से कोई संपर्क नहीं किया जा रहा है और न ही किसी प्रकार का ओटीपी मांगा जा रहा है।

-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सिहुंता स्टार नाईट में होंगे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 21 जून से चंबा प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 78वां हिमाचल दिवस

अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा जिला स्तरीय समारोह एएम नाथ।  हमीरपुर 03 अप्रैल। 78वां हिमाचल दिवस 15 अप्रैल को जिला हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश कम्प्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश कंम्प्यूटर शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष सुमन ठाकुर व संयोजक अजित धीमान की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला तथा संघ की विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पनसाई के परिवार की समस्या हल करने पहुंचे अधिकारी

एसडीएम निशांत शर्मा ने बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ किया दौरा एएम नाथ। नादौन 09 मार्च। ग्राम पंचायत पनसाई के गांव छोटा बल्ह में...
Translate »
error: Content is protected !!