उपमुख्यमंत्री ने एचआरटीसी वर्कशॉप किया दौरा, सुरक्षा और सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर …फ्लड प्रोटेक्शन वॉल का कार्य शीघ्र करें पूर्ण : मुकेश अग्निहोत्री

by
एएम नाथ।   कुल्लू : एचआरटीसी वर्कशॉप वाशिंग का दौरा किया और कर्मशाला कर्मियों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुल्लू में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और आपदा जोखिम को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत व्यास नदी के किनारे स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम की वर्कशॉप में फ्लड प्रोटेक्शन वॉल के शेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिये ₹3,32,22,724 की राशि व्यय की जा रही है।May be an image of one or more people, train, road and text that says "CORPORATION WORKSHOP KULLU Л0 परिट ម"
उन्होंने कहा कि व्यास नदी के समीप होने के कारण वर्कशॉप परिसर को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से फ्लड प्रोटेक्शन वॉल का निर्माण उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि संभावित जलस्तर वृद्धि के दौरान किसी प्रकार की क्षति से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि व्यास नदी के किनारे स्थित इस महत्वपूर्ण वर्कशॉप को सुरक्षित बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करेगी और समग्र रूप से क्षेत्र की परिवहन सेवाओं को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।May be an image of one or more people, motorcycle and text
इस अवसर पर निगम के कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया। कर्मचारियों ने कार्यस्थल की सुरक्षा, सुविधाओं के विस्तार और कार्यप्रणाली में सुधार को लेकर अपने विचार साझा किए, जिन पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।
इस दौरान कर्मशाला कर्मियों ने उपमुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत करवाया। उपमुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए सभी मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर यथाशीघ्र उचित समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परियोजना के कार्यान्वयन में गुणवत्ता, समन्वय और गति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आज़ाद, मनु शर्मा, चीफ इंजीनियर जलशक्ति उपिंदर वैद्य, आरटीओ राज आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड में अपनी तानाशाही बंद करे मुख्यमंत्री, तुगलकी फैसले पर विचार करे सरकार : जयराम ठाकुर 

युक्तिकरण के बहाने सरकार बिजली बोर्ड से भी नौकरियां खत्म करना चाहती हजारों लोग सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे हैं और सरकार मान नहीं रही एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री कुछ भी असंभव नहीं, 2027 में कमल खिलाने के लिए एकजुट होकर करें शिमला ग्रामीण में कार्यकर्ता कामएएम नाथ। शिमला : पूर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा का केजरीवाल पर जेल को 5-स्टार रिसॉर्ट में बदलने का आरोप : तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का भाजपा ने किया एक और वीडियो जारी कर लिखा केजरीवाल की लाट साहिक के ठाठ

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता हरीश खुराना की ओर से तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का रविवार को एक और वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैश्विक महामारी एमपॉक्स पर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित : DC ने स्वास्थ्य विभाग को लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश

एएम नाथ । मंडी, 27 अगस्त। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज एमपॉक्स महामारी से निपटने की तैयारियों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!