मंत्री बने संजीव अरोड़ा : सीएम मान ने दी बधाई; इन विभागों की संभालेंगे जिम्मेदारी

by

चंडीगढ़ । लुधियाना पश्चिम से नए विधायक संजीव अरोड़ा को अब पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है. उन्हें उद्योग और एनआरआई मामलों का मंत्री नियुक्त किया गया है. राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें राजभवन में शपथ दिलाई. इस दौरान संजीव अरोड़ा का परिवार भी उनके साथ मौजूद रहा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दी बधाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संजीव अरोड़ा को कैबिनेट में शामिल होने पर बधाई दी. पंजाब कैबिनेट में कुल 18 मंत्री पद हैं और संजीव अरोड़ा 17वें मंत्री बने हैं. अब कैबिनेट में एक पद खाली बचा है. गौरतलब है कि ये पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार का सातवां कैबिनेट विस्तार है जो बीते तीन सालों के दौरान हुआ है।

चुनाव से पहले ही हो गया था मंत्रिपद का ऐलान

संजीव अरोड़ा ने हाल ही में हुए लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में जीत हासिल की थी. उपचुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी ने घोषणा कर दी थी कि अगर संजीव अरोड़ा विधायक बनते हैं तो उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा. खुद अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा में इस बात का ऐलान किया था।

19 जून को हुई थी वोटिंग, 23 जून को नतीजे घोषित

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 19 जून को मतदान हुआ था और 23 जून को परिणाम घोषित किए गए, जिसमें संजीव अरोड़ा ने जीत हासिल की. इसके बाद ​पिछले शनिवार को संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायक के तौर पर शपथ ली. संजीव अरोड़ा इससे पहले राज्यसभा सांसद थे, लेकिन उपचुनाव में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस-बीजेपी को दी मात

आपको बता दें कि इस उपचुनाव में संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के प्रत्याशी भारत भूषण को हराया. संजीव अरोड़ा को कुल 35,179 वोट मिले जबकि भारत भूषण को 24,542 वोट प्राप्त हुए. वहीं, बीजेपी के जीवन गुप्ता को 20,323 वोट मिले और वो तीसरे स्थान पर रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चाइना डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: कोमल मित्तल

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जिले में चाइना डोर बेचने व खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए इससे होने वाले हादसों को रोकने...
article-image
पंजाब

सरपंच को जातिसूचक शब्द नही बोले और हमने उसके साथ कभी लड़ाई झगड़ा भी नही किया, सरपंच लोगों को गुमराह कर रहा : कुलदीप सिंह

गढ़शंकर, 3 सितबंर : गांव का सरपंच अपने निजी स्वार्थ के लिए गांव में तनाव पैदा कर गांव की salgen.it शांति को भंग कर रहा है। जिससे लोगों में आपसी भाईचारक एकता को नुकसान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह के जन्म दिन के उपलक्ष्य में युवायों को स्पोर्ट्स किटें की वितरित

ऊना : शहीद भगत सिंह यूथ क्लब सनोली मजारा के चैयरमैन जोराबर सिंह सिंह व प्रधान जरनैल सनोली नेशहीद भगत सिंह के जन्म दिन के उपलक्ष्य में युवाओं को बालीवाल की खेल सामग्री की...
Translate »
error: Content is protected !!