चाइना डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: कोमल मित्तल

by

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जिले में चाइना डोर बेचने व खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए इससे होने वाले हादसों को रोकने के लिए जरुरी कदम उठाए जाए। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में चाइना डोर की बिक्री को रोकने संबंधी जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) दलजीत कौर, एस.पी(मुख्यालय)मंजीत कौर भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान बच्चों के अभिभावकों को भी अपील करते हुए कहा कि प्रशासन जिले में चाइना डोर की बिक्री को रोकने संबंधी सख्त कार्रवाई कर सकता है लेकिन अभिभावकों की जिम्मेदारी भी बनती है कि वे अपने बच्चों को चाइना डोर से पतंग उड़ाने से रोकें और इससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक करें। डिप्टी कमिश्नर ने बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल प्रिंसिपलों की हिदायत जारी की जाए कि वे बच्चों के अभिभावकों को चाइना डोर से होने वाले नुकसान के बारे में बताएं ताकि वे अपने बच्चों को जागरुक कर सकें। उन्होंने कहा कि जिले में पहले ही धारा 144 के अंतर्गत इसकी बिक्री पर पहले ही रोक के आदेश दिए जा चुके हैं लेकिन उनके ध्यान में आया है कि अभी भी कुछ लोग चाइना डोर की बिक्री कर रहे हैं, जिससे कई दुर्घटनाएं हो रही है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में अगर कोई दुकानदार चाइना डोर बेच रहा है तो उसकी सूचना वे फोन नंबर 01882-247506 व 01882-247508 पर दे सकते हैं, उनका नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में इसके खिलाफ अभियान चला कर इसी बिक्री पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने जिले के समूह एस.डी.एम्ज व ई.ओ. नगर परिषद व पंचायत को निर्देश देते हुए चैकिंग करने के लिए कहा है और हिदायत दी कि चाइना डोर बेचने व खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
कोमल मित्तल ने कहा कि यह देखने में आया है कि बच्चे पतंग उड़ाने के लिए सिंथेटिक, प्लास्टिक से बनी चाइना डोर का प्रयोग करते हैं, जिससे गला व कान कटने की घटनाएं हो जाती है व कई बार इस डोर की चपेट में आकर दो पहिया वाहन चालक अक्सर जानलेवा हादसे के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा चाइना डोर में पक्षी भी फंस कर जक्ती या मौत का शिकार हो जाते हैं। मरे हुए पक्षियों व पेड़ों पर टंगे रहने के कारण बदबू से वातावरण भी दूषित होता है। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे चाइना डोर का इस्तेमाल न करें और अपने बच्चों को भी इस संबंधी जागरुक करें। इस मौके पर एस.डी.एम. दसूहा ओजस्वी अलंकार, एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवारी के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू मामले में आरोपी कुलदीप सिंह ने किए अहम खुलासे : फर्जी/काल्पनिक मोहर बरामद

चंडीगढ़  : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी कुलदीप सिंह ने पुलिस स्टेशन वीबी फ्लाइंग स्क्वाड -1 पंजाब मोहाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर नंबर 28 दिनांक 30.10.2023 के तहत...
article-image
पंजाब

देनेवाल खुर्द के निकट रेलवे लाइन के निकट अज्ञात युवक का शव बरामद

गढ़शंकर :  गांव देनेवाल खुर्द के निकट रेलवे लाइन के निकट अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है।  रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उस्सकी पहचान की करवाई आरंभ कर दी है। शव...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध इमिग्रेशन रैकेट पर शिकंजा : चंडीगढ़ पुलिस ने न्यूज़ीलैंड वर्क परमिट के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोप में इमिग्रेशन फर्म संचालक महिला, पुरुष गिरफ्तार

इमिग्रेशन फ्रॉड मामले में बड़ी कार्रवाई, 59 लाख से अधिक की धोखाधड़ी उजागर पुनीत महाजन। चंडीगढ़ :  अवैध इमिग्रेशन फर्मों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-26 चंडीगढ़ पुलिस को...
article-image
पंजाब

भाजपा पार्षद सुरिंदर पाल भट्टी के आरोपों का स्थानीय विधायक से स्पष्ट जबाब चाहते हैं होशियारपुर के लोग : तीक्ष्ण सूद

जिम्पा बतायें कि पुरानी भर्ती पर नए कर्मचारी रखे जा रहें हैं या नहीं ? होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पंजाब सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!